
बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक शादी समारोह की खुशी मातम में बदल गई जब द्वारपूजा के दौरान छत का छज्जा नीचे गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक, भागर गांव के नंदकिशोर यादव के घर बुधवार को बारात आई थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी क्रम में दुल्हे को देखने के लिए घर की छत पर गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में जमा हो गई, जिससे छज्जा गिर गया।
Published: undefined
इस घटना में दो लोगों की घटनस्थल पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान धनराजी देवी और मनीषा कुमारी (12) के रूप में की गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined