हालात

बिहार: रैली के बाद शहीद पिंटू सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बीजेपी नेता, परिजनों ने कहा- ये शहीद का अपमान

शहीद पिंटू सिंह के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे बीजेपी नेताओं को परिवार वाले जमकर फटकार लगाई है। परिजनों ने कहा कि मंत्री विजय सिन्हा से कहा कि अब कुछ नहीं होने वाला है, आपने आने में बहुत देर की। ये शहीद की बेइज्जती करने जैसा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए बिहार के पिंटू कुमार सिंह का पार्थिव शरीर जब पटना एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां सरकार की तरफ से कोई नेता या मंत्री उपस्थित नहीं था। इस घटना को लेकर नीतीश सरकार की जमकर आलोचना हुई। चौरतफा निंदा के बाद हालत यह हुआ है कि जेडीयू और बीजेपी के नेता रविवार की देर रात आनन-फानन में शहीद पिंटू सिंह के घर पहुंचे। लेकिन नाराज शहीद के परिजन ने कहा कि बीजेपी जिस कार्यक्रम को कर रही थी, उसे रद्द किया जा सकता था। पिंटू सिंह के परिवार वालों ने मंत्री विजय सिन्हा से कहा कि आप काफी देर से श्रद्धांजलि देने आए हैं, ऐसे नहीं होता। यह शहीद का अपमान है। बता दें कि पटना में पीएम मोदी की रैली खत्म होने के बाद बीजेपी नेता शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

बता दें कि 1 मार्च को हंदवाड़ा में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पिंटू कुमार सिंह शहीद हो गए थे। पिंटू बेगूसराय के ध्यान चक्की गांव के रहने वाले थे। जब पिंटू सिंह का पार्थिव शरीर रविवार सुबह पटना एयरपोर्ट लाया गया, तो यहां सत्तारूढ़ बीजेपी और जेडीयू से कोई भी नेता मौजूद नहीं था। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और आरजेडी से शिवानंद तिवारी जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके बाद अंतिम संस्कार में भी बीजेपी और जेडीयू के नेता नहीं पहुंचे थे। इसको लेकर नीतीश सरकार की सोशल मीडिया पर काफी किरकिरी हुई।

इससे पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर मोदी सरकार पर शहादत को भुनाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया है। लालू यादव ने कहा है कि जब एक तरफ शहीद का शव रखा हुआ था, एनडीए की पटना में आयोजित रैली से ठीक पहले वाली शाम ‘गरमा गरम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Mar 2019, 4:25 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?