हालात

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में लगे झटके के कारण राज्य में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। इन सीटों पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ पार्टी ने राजस्थान की एक सीट पर भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने राजस्थान की चौरासी विधानसभा सीट से कारीलाल ननोमा को चुनावी मैदान में उतारा है। 

Published: undefined

उत्तर प्रदेश की बात करें तो, बीजेपी ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव होना है। बीजेपी ने इसमें से 7 सीटों पर आज अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने एक सीट मीरापुर अपने सहयोगी दल रालोद को लड़ने के लिए दी है। बीजेपी जल्द ही बची हुई नौंवी सीट सीसामऊ पर भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।

Published: undefined

बीजेपी की सहयोगी दल निषाद पार्टी भी अपने लिए सीट मांग रही थी, लेकिन कई दौर और कई स्तरों पर हुई बातचीत के बाद बीजेपी ने आखिरकार अपना ही उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया। निषाद पार्टी की सीट मझवां से बीजेपी ने सुचिस्मिता मौर्या को मैदान में उतारा है।

Published: undefined

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में लगे झटके के कारण राज्य में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। इन सीटों पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, तो वहीं ये उपचुनाव अखिलेश यादव की पार्टी और उनके परिवार, दोनों के लिए भी प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined