
दिल्ली के शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान हवाई फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैसला का बीजेपी में भविष्य बनाने का सपना कुछ ही घंटों में कांच की तरह टूट गया। वो इसलिए कि बीजेपी ने कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी है।
Published: undefined
आपको बता दें, आज सुबह यानी 30 दिसंबर को गाजियाबाद बीजेपी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कपिल गुर्जर को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार पूछे जा रहे सवालों का सामना बीजेपी नहीं कर पाई, नतीजा ये हुआ कि शाम होते होते कपिल गुर्जर मामले में पार्टी ने यू-टर्न लेते हुए उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया और कपिल गुर्जर की बीजेपी की सदस्यता रद्द कर दी गई।
आपको बता दें, गाजियाबाद बीजेपी के नगर अध्यक्ष ने कपिल गुर्जर समेत कुछ लोगों को बीजेपी जॉइन करवाई थी। पार्टी जॉइन मौके पर कपिल गुर्जर ने कहा था कि बीजेपी हिंदुत्व के लिए काम करने वाली पार्टी है, इसलिए वो इस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
Published: undefined
गौरतलब है कि एनआरसी के खिलाफ आंदोलन के दौरान कपिल गुर्जर ने फायरिंग की थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दें कि कपिल गुर्जर और कपिल फैसला दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर स्थित दल्लूपुरा गांव के रहने वाला है और उनके पिता गजे गुर्जर 2012 में बसपा से निगम का चुनाव लड़े थे हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था वही जब कपिल शाइन बाग मामले में गिरफ्तार हुए थे तो उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह इस तरह के काम करते रहेंगे और शाहीन बाग जैसे प्रदर्शन देश में नहीं होने देंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined