
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार शाम बीजेपी के एक उम्मीदवार को प्रचार के दौरान गांव वालों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार चौधरी मनिंदरपाल सिंह सोमवार शाम सिवालखास विधानसभा इलाके के छुर्र गांव में प्रचार के लिए गए थे। यह गांव जाट बहुल है।
बताया जाता है कि गांव में घुसते ही उन्हें लोगों की भीड़ ने घेर लिया और उन्हें वापस जाने का को कहा। इसी बीच उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया गया और उनसे मारपीट का भी प्रयास किया गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने बीजेपी नेता की गाड़ी में आग लगाने की भी कोशिश की। बताया जाता है कि गांव वालों के उग्र रवैये को देखते हुए नेताजी किसी तरह जान बचाकर गांव से बाहर निकले।
कहा जाता है कि बीजेपी उम्मीदवार का विरोध करने वालों में अधिकतर आरएलडी समर्थक थे। बीजेपी सिवालखास विधानसभा सीट से इस बार अपना उम्मीदवार बदला है और मौजूदा विधायक जौधरी जितेंद्र सतवाई की जगह चौधरी मनिंदरपाल सिंह को टिकट दिया है। मनिंदरपाल सिंह जाट बिरादरी से ही आते हैं।
Published: undefined
लोगों का कहना है कि छुर्र गांव में पहले से ही बीजेपी का विरोध हो रहा है। किसान आंदोलन के दौरान भी जब बीजेपी विधायक ने इस गांव में आने की कोशिश की थी तो उनका भी विरोध हुआ था। सोमवार की घटना में बताया जाता है कि कम से कम 4 गाड़ियों के शीशे टूटे हैं। ये सभी गाड़ियां बीजेपी उम्मीदवार के काफिले का हिस्सा थीं।
लोगों का कहना है कि मनिंदरपाल सिंह का अपनी ही पार्टी में भी विरोध है। बीजेपी ने जब उन्हें टिकट का ऐलान किया था तो मेरठ बीजेपी कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ही उनके खिलाफ प्रदर्श किया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है।
अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined