हालात

गाजियाबाद में सिगरेट के पैसे मांगने पर BJP पार्षद ने गुमटी तोड़ी, विक्रेता पति-पत्नी को पीटा

पुलिस के मुताबिक 20 मई को मोहन नगर हल्का क्षेत्र के थाना साहिबाबाद से एक खोखा संचालक की पत्नी सीता ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उस क्षेत्र का एक पार्षद सुधीर और उसके अन्य साथियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर उसके और उसके पति के साथ मारपीट की है।

गाजियाबाद में सिगरेट के पैसे मांगने पर BJP पार्षद ने गुमटी तोड़ी, विक्रेता पति-पत्नी को पीटा
गाजियाबाद में सिगरेट के पैसे मांगने पर BJP पार्षद ने गुमटी तोड़ी, विक्रेता पति-पत्नी को पीटा फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना इलाके के मोहन नगर चौक के पास बीती रात सत्ता के हनक में चूर बीजेपी पार्षद को सिगरेट के पैसे मांगना इतना नागवार गुजरा कि उसने गुमटी संचालक पति-पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और गुमटी को भी ध्वस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि सिगरेट के पैसे मांगने पर बीजेपी पार्षद भड़क गए और उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर गुमटी को ध्वस्त कर दिया और पति-पत्नी की जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 20 मई को मोहन नगर हल्का क्षेत्र के थाना साहिबाबाद से एक खोखा संचालक की पत्नी सीता ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उस क्षेत्र का एक पार्षद सुधीर और उसके अन्य साथियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर उसके और उसके पति के साथ मारपीट की है।

उसने बताया कि पार्षद ने साथियों के साथ मिलकर खोखे को भी तहस-नहस कर दिया और उससे कुछ रुपये व गहने आदि छीन लिए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त सुधीर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए