हालात

केरल में मॉक पोल के दौरान BJP को मिले अतिरिक्त वोट, सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

वीवीपैट मिलान मामले पर सुनवाई के दौरान वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट का ध्यान उस खबर की ओर आकर्षित किया, जिसमें केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के उम्मीदवारों के एजेंटों ने आरोप लगाया था कि मतदान के लिए मशीनों के चालू होने पर बीजेपी को अतिरिक्त वोट मिल रहे थे।

केरल में मॉक पोल के दौरान BJP को मिले अतिरिक्त वोट, सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश
केरल में मॉक पोल के दौरान BJP को मिले अतिरिक्त वोट, सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश फोटोः सोशल मीडिया

केरल के कासरगोड में लोकसभा चुनाव के मॉक पोलिंग के दौरान ईवीएम में खराबी और बीजेपी के पक्ष में गलत तरीके से अतिरिक्त वोट दर्ज होने का मामला सामने आया है। इस मामले को उठाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग को आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में आज ईवीएम के जरिये डाले गए प्रत्येक वोट का वोटर-वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियों से मिलान करने के लिए चुनाव निकाय को निर्देश देने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई हो रही थी। इसी दौरान न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने चुनाव आयोग का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह से वकील प्रशांत भूषण द्वारा उठाए गए मुद्दे पर गौर करने को कहा।

सुनवाई के दौरान वकील प्रशांत भूषण ने मंगलवार को प्रकाशित एक समाचार लेख की ओर अदालत का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के उम्मीदवारों के एजेंटों ने आरोप लगाया था कि मतदान के लिए मशीनों के चालू होने के दौरान बीजेपी को अतिरिक्त वोट मिल रहे थे।

इस पर न्यायमूर्ति खन्ना ने भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के वकील से कहा, "मनिंदर सिंह, कृपया इसकी जांच करें।" सुप्रीम कोर्ट ने उन जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की, जिसमें चुनाव आयोग को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच बेतरतीब ढंग से चुने गए मतदान केंद्रों की वीवीपैट पर्चियों की गिनती की मौजूदा प्रथा के विपरीत, वीवीपैट के साथ ईवीएम में डाले गए वोटों को अनिवार्य रूप से सत्यापित करने का आदेश देने की मांग की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध