हालात

बंगाल में सरकारी स्कूलों के कर्मियों के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर लगेगी रोक, बीजेपी सरकार का फैसला

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य में बीजेपी का शिक्षक प्रकोष्ठ हो सकता है, मंत्री ने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि हम इस पर चर्चा करेंगे। इस फैसले के साथ ही पश्चिम बंगाल भी उन कई राज्यों की श्रेणी में आ गया है, जहां पहले से इस तरह की पाबंदियां लागू हैं।

बंगाल में सरकारी स्कूलों के कर्मियों के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर लगेगी रोक, बीजेपी सरकार का फैसला
बंगाल में सरकारी स्कूलों के कर्मियों के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर लगेगी रोक, बीजेपी सरकार का फैसला फोटोः सोशल मीडिया

बंगाल में सरकारी विद्यालयों के कर्मचारियों के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक

पश्चिम बंगाल भी उन कई राज्यों की श्रेणी में आ गया, जहां पहले से इस तरह की पाबंदियां लागू

क्या बीजेपी का शिक्षक प्रकोष्ठ हो सकता है, इस पर मंत्री ने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे’’

पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ने पर पूरी तरह रोक

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल भी उन कई राज्यों की श्रेणी में आ गया है, जहां पहले से इस तरह की पाबंदियां लागू हैं। मंत्री दीपक बर्मन ने कहा, ‘‘अब से सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ने पर रोक के नियम के दायरे में आएंगे। पश्चिम बंगाल को छोड़कर अन्य राज्यों में यह पहले से लागू था।’’

बीजेपी के शिक्षक प्रकोष्ठ पर गोलमोल जवाब

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य में बीजेपी का शिक्षक प्रकोष्ठ हो सकता है, उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा, ‘‘हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।’’ दीपक बर्मन कोलकाता में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के भवन में आयोजित एक बैठक से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

बैठक में प्रशासनिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा

बैठक में प्रशासनिक, बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में 21 जिलों की प्राथमिक शिक्षा परिषदों के अध्यक्षों के साथ राज्य के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्डों तथा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रमुख शामिल हुए। उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी बैठक में मौजूद थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए