हालात

गुजरात चुनाव में बागियों के तेवर देख दहशत में BJP! निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले 7 नेताओं को किया सस्पेंड

गुजरात में जिन सीटों पर बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था, वहां से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले 7 नेताओं को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

गुजरात विधानसभा चुनाव में बागियों ने बीजेपी की नाक में दम कर रखा है। पार्टी बागियों के तेवर से दहशत में है। यही वजह है कि बीजेपी ने अब बागियों पर कार्रवाई की है। जिन सीटों पर पार्टी ने टिकट नहीं दिया था, वहां से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले 7 नेताओं को बीजेपी ने सस्पेंड कर दिया है।

बीजेपी से सस्पेंड होने वाले नेताओ में मधु श्रीवास्तव, अरविंद लादानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा और धवल सिंह झाला समेत 7 लोगों के नाम शामिल हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हावाला देते हुए इन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी के कई नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भर था। बताया जा रहा है कि इन नेताओं में कई विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। बीजेपी से सस्पेंड होने वाले अरविंद लदानी ने भी निर्दलीय पर्चा भरा था। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के समझाने के बावजूद उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।

वहीं, वाघोडिया से बीजेपी की टिकट पर 6 बार विधायक रहे मधु श्रीवास्तव को जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भर दिया था। इन नेताओं के बागी तेवर से बीजेपी के लिए और मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • यूथ कांग्रेस ने संसद मार्च से पहले पत्थरों से भरा ट्रक खड़ा करने को बताया साजिश, पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान