
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना दौरे पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। उन्होंने कहा, "अमित शाह पहले भी आए थे जब नीतीश कुमार उनके साथ नहीं थे, तब कहते थे 'नीतीश बाबू आपके लिए दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं, खुल गए'। ये लोग झुठ्ठा पार्टी है। इनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। इनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जितना इनके(बीजेपी) नेता आएंगे उतना हमारा वोट बढ़ेगा।"
Published: undefined
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "आज भागलपुर में हमारी राहुल गांधी के साथ रैली है। पूरा INDIA गठबंधन एक साथ है। हम एक साथ काम कर रहे हैं। बिहार इस बार अच्छे परिणाम हमारे पक्ष में देने का काम करेगा...बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, बिहार में निवेश का मुद्दा सबसे बड़ा है। बिहार में कारखाने लगने चाहिए। पलायन का मुद्दा है...केंद्र सरकार बहाली नहीं निकाल रही है। सबसे ज्यादा बहाली सेना और रेलवे में निकलती थी वे चौपट हो गया है। 8-10 साल से रेलवे में कोई अच्छी बहाली नहीं निकली है।"
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined