हालात

महाराष्ट्र में ‘भाषाई आपातकाल’ लगा रही है बीजेपी, भाषा के बहाने लोगों को बांटने की कर रही है कोशिश: उद्धव ठाकरे

मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को हिंदी पढ़ाने के आदेश पर जारी विवाद के बीच ठाकरे ने कहा कि हम किसी भाषा का विरोध या उससे नफरत नहीं करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी भी भाषा को थोपने की अनुमति देंगे।

महाराष्ट्र में ‘भाषाई आपातकाल’ लगा रही है बीजेपी, भाषा के बहाने लोगों को बांटने की कर रही है कोशिश: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र में ‘भाषाई आपातकाल’ लगा रही है बीजेपी, भाषा के बहाने लोगों को बांटने की कर रही है कोशिश: उद्धव ठाकरे फोटोः सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी पढ़ाने के आदेश पर छिड़े विवाद के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बीजेपी भाषा के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है और महाराष्ट्र में ‘भाषाई आपातकाल’ लगा रही है। साथ ही ठाकरे ने हिंदी मुद्दे पर 7 जुलाई को आजाद मैदान में सभा का भी ऐलान किया।

Published: undefined

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में आज संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी हिंदी के विरोध में नहीं है, लेकिन मुख्य रूप से मराठी भाषी राज्य में हिंदी भाषा को थोपे जाने के खिलाफ जरूर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी भाषा के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है।

Published: undefined

मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को हिंदी पढ़ाने के आदेश पर जारी विवाद के बीच ठाकरे ने कहा, ‘‘हम किसी भाषा का विरोध या उससे नफरत नहीं करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी भी भाषा को थोपने की अनुमति देंगे।’’

Published: undefined

उन्होंने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया, ‘‘बीजेपी भाषा के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है।’’ ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी का गुप्त एजेंडा हिंदी को थोपने का है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया, ‘‘सत्तारूढ़ पार्टी भाषाई आपातकाल लगा रही है।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...