हालात

बीजेपी नेताओं की फिसली जुबान, PM, शिवराज और योगी को बताया देश के लिए कलंक तो गैंगस्टर विकास को कहा ‘दुबेजी’

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने एकबयान में पीएम मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और योगीआदित्यनाथ को देश के लिए कलंक बता दिया है। दरअसल मंत्री तुलसी सिलावट पत्रकारोंसे बात कर रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर शिवराज सिंह चौहान के मंत्री तुलसीराम सिलावट और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की जुबान फिसल गई। सिलावट ने जहां प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी कर डाली तो सांसद ने कुख्यात विकास दुबे को 'दुबेजी' कहा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार किए जाने के बाद जब पुलिस कानपुर ले जा रही थी, तभी कार सड़क किनारे पलट गई और विकास ने भागने की कोशिश की। तभी मुठभेड़ में शुरू हो गया, जिसमें विकास मारा गया। जब इस मसले को लेकर राज्य के मंत्री तुलसी राम सिलावट से सवाल किया गया तो उनकी जुबान फिसल गई।

कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जाफर ने तुलसी राम सिलावट के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “बीजेपी के सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट देखिए क्या बोल रहे हैं प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कलंक कह रहे हैं। बिकाऊ लाल कितना भी झूठ बोले, पर सच्चाई जुबान पर आ ही जाती है।"

जाफर द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए इस वीडियो में सिलावट कथित रूप से प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को समाज के लिए कलंक बता रहे हैं। वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सिलावट ने अपने बयान पर सफाई देते हुए पल्ला झाड़ा।

वहीं, इंदौर के ही सांसद शंकर लालवानी से विकास दुबे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि विपक्ष को सहानुभूति हो सकती है, देश में किसी और से बात करोगे तो दुबेजी के बारे में कोई सहानुभूति नहीं हो सकती। संतोष दुबे के बारे में।” सांसद विकास का नाम ही भूल गए। बाद में उन्होंने भी अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि विकास एक अपराधी था और उसने जो कृत्य किया था, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मैंने 'दुबेजी' विकास के लिए नहीं बोला था, बल्कि पार्टी के एक कार्यकर्ता के लिए दुबेजी बोला था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Jul 2020, 9:01 AM IST

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध