हालात

यूपी : 24 मार्च को बीजेपी विधायकों की बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में योगी चुने जाएंगे विधायक दल के नेता!

उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होगी। केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के पर्यवेक्षक अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में योगी आदित्यनाथ के विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक 24 मार्च को औपचारिक रूप से योगी आदित्यनाथ को अपना नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का मार्ग प्रशस्त होगा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी उपाध्यक्ष रघुवर दास पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ के औपचारिक रूप से विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद, वह औपचारिक रूप से राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी।

इस बीच 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी चल रही हैं। माना जा रहा है कि शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई शीर्ष नेताओं के साथ ही विपक्ष के भी कई नेता शामिल हो सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वीडियो: Delhi University VC ने माफी नहीं मांगी तो इस्तीफा भी मांगेंगे: अनशन पर बैठे छात्रों की दो टूक

  • ,
  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार