हालात

योगी के दावों पर उनके ही मंत्री का चला फावड़ा, राजभर ने कहा, नहीं हो रहा कोई काम अब जनता भगवान भरोसे

योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। वाराणसी के सिंधोरा में अपने मकान के सामने की सड़क नहीं बनने पर उन्होंने कहा कि जब एक मंत्री के घर के सामने की सड़क नहीं बन सकती, तो जनता क्या होगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  घर का रास्ता बनाने को सीएम योगी के मंत्री ने खुद उठाया फावड़ा  

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपनी ही सरकार से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 6 महीने पहले सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन अभी तक इस पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि जब एक मंत्री के घर सड़क नहीं बन सकती, तो जनता भगवान भरोसे है। वाराणसी के सिंधोरा स्‍थित पैतृक गांव फतेहपुर वाले मकान के सामने दोनों बेटों के साथ हाथ में फावड़ा लिए सड़क बनाने में जुट गए हैं। कैबिनेट मंत्री को सड़क बनाने के लिए मिट्टी फेंकते देख आसपास के लोग जुट गए। कुछ लोगों ने इसकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दीं।

राजभर के बेटे अरविंद राजभर शादी 21 जून को हुई है और रविवार यानि 24 जून को वाराणसी स्थित उनके पैतृक निवास पर रिसेप्शन होना है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के आने की संभावना है। ओमप्रकाश राजभर के छोटे बेटे ने कहा कि 500 मीटर सड़क बनाने के लिए लगभग 6 महीने पहले प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अपनी ही सरकार के नीतियों के खिलाफ अक्सर मोर्चा खोले रहने वाले ओमप्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों पर मनमानी करने और जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया था और इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा था।

उन्होंने योगी सरकार पर जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी भी जाति देखकर टिकट देती है और मंत्री बनाती है। इसके अलावा उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खुद को उपेक्षित महसूस करने का भी आरोप लगा चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पुणे में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

  • ,
  • गाजियाबाद: डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी की ली जान, दूसरी बेटी को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • कोटा, देहरादून, प्रयागराज के बाद आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, लाखों छात्रों के आने की उम्मीद

  • ,
  • 'भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है...' जयपुर में स्कूल पहुंचे कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के धरने से झुकी दिल्ली पुलिस, दर्ज किया पेलेट गन मामला