हालात

कश्मीर के पत्रकारों को बीजेपी विधायक लाल सिंह की धमकी, कहा, सीमा में रहें, शुजात बुखारी जैसा न करें काम

लाल सिंह वही विधायक हैं, जिन्हें कठुआ गैंगरेप मामले में आरोपियों का पक्ष लेने के चलते मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कठुआ गैंगरेप के आरोपियों के पक्ष में निकाली गई रैली में वे शामिल हुए थे, जिसका पूरे देश में विरोध हुआ था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बीजेपी विधायक लाल सिंह ने कश्मीर के पत्रकारों को सीमा में रहने के लिए कहा

जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री रहे लाल सिंह ने कश्मीर के पत्रकारों को चेतावनी देते हुए सीमा में रहने के लिए कहा है। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी विधायक लाल सिंह ने कहा, “कश्मीर के पत्रकारों ने गलत माहौल पैदा कर दिया था। अब तो मैं कश्मीर के पत्रकारों से कहूंगा कि आप भी अपनी पत्रकारिता की लाइन तय कर लें कि कैसे रहना है। वैसे रहना है जैसे शुजात बुखारी के साथ हुआ है? इसीलिए अपने आपको संभालें और एक लाइन खींचे, ताकि यह भाईचारा न टूटे और बना रहे।”

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी विधायक लाल सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रिय पत्रकारों आपके सहयोगियों को बीजेपी के विधायक से धमकी मिली है। ऐसा लगता है कि शुजात बुखारी की मौत अब गुंड्डों के लिए पत्रकारों के खिलाफ एक हथियार बन गया है।”

बता दें कि लाल सिंह वही विधायक हैं, जिन्हें कठुआ गैंगरेप मामले में आरोपियों का पक्ष लेने के चलते मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कठुआ गैंगरेप के आरोपियों के पक्ष में निकाली गई रैली में लाल सिंह ने हिस्सा लिया था, जिसका पूरे देश में विरोध हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Jun 2018, 4:52 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने शेयर किया महारैली का रूट मैप, कहा- कल मिलते हैं, साथ चलते हैं

  • ,
  • ‘इतिहास विकृत करने वाले’ पटेल के प्रति इंदिरा गांधी के गहरे सम्मान को मिटा नहीं सकते, तस्वीर साझा कर जयराम का BJP पर निशाना

  • ,
  • हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 260 बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

  • ,
  • ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय...', इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने उनके 'खूबसूरत उपहार' को किया याद

  • ,
  • इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल ने दी श्रद्धांजलि, शक्ति स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि