हालात

‘ठंडे पानी के साथ पिएं गोमूत्र, कोरोना से रहें सुरक्षित’! BJP विधायक सुरेंद्र सिंह ने लोगों को दी ये सलाह

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए उन्‍होंने गोमूत्र का सेवन किया। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित हैं। वीडियो में वह लोगों को भी सलाह दे रहै हैं कि लोग भी एक गिलास ठंडे पानी के साथ गोमूत्र का सेवन करें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रहा है। हर दिन हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं, व्यवस्थाओं को ठीक कराने की बजाय बीजेपी नेता और सरकार के प्रतिनिधि ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अजीबो-गरीब बयान दिया है। वह एक वीडियो में दावा कर रहे हैं कि गोमूत्र पीकर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए उन्‍होंने गोमूत्र का सेवन किया। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित हैं। वीडियो में वह लोगों को भी सलाह दे रहे हैं कि लोग भी एक गिलास ठंडे पानी के साथ गोमूत्र का सेवन करें।

दुनिया भर में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैज्ञानिक आधारों पर कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, बीजेपी विधायक के इस तरह के बयान पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं। इसी साल जनवरी में उनका अपनी ही पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्‍त के साथ विवाद हो गया था। एक बैठक के दौरान उन्‍होंने सांसद का विरोध किया था और बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए थे। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 May 2021, 9:09 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

  • ,
  • होर्मुज में बढ़ा तनाव: UAE के दो तेल टैंकरों पर हमला, ईरान पर लगा हमले का आरोप, विदेश मंत्रालय ने की निंदा

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा