
उत्तर प्रदेश के बलिया में युवक की एसडीएम और सीओ के सामने सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले बीजेपी नेता को यहां के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने खुला समर्थन किया है। जब उनसे मीडिया ने पूछा कि हत्या का मुख्य आरोपी आप का करीबी है? इस सवाल का उन्होंने खुले तौर पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं कैसे यह मना कर दूं कि वह मेरा करीबी सहयोगी नहीं है? वह मेरा ही नहीं, बीजेपी का भी करीबी सहयोगी है, क्योंकि उनके परिवार ने हमें वोट दिया और उन्होंने हमारे लिए चुनाव में काम किया। हर कोई जो हमारे लिए वोट करता है वह एक करीबी सहयोगी है। बीजेपी विधायक ने यह भी कहा कि मैं इस मामले में प्रशासन की एकतरफा जांच को की निंदा करता हूं।
Published: undefined
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी बीजेपी नेता धीरेंद्र सिंह का बचाव करते हुए आगे कहा, “जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। घटना परेशान करने वाली है, यह नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन मैं प्रशासन की एकतरफा जांच की निंदा करता हूं। घटना में घायल हुई छह महिलाओं के दर्द को कोई नहीं दिख रहा है। धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है।”
गौरतलब है कि बलिया के रेवती थाना इलाके के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम उस समय दिया गया, जब कोटा की दुकान के लिए एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में गांव में बैठक चल रही थी। इस मामले में मुख्य आरोपी बीजेपी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह है, जो फिलहाल फरार है। धीरेंद्र प्रताप सिंह बलिया के बेरिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी बताया जा रहा है।
आपको बता दें, आरोपी बीजेपी नेता ने जिसे सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतर दिया उनका नाम जयप्रकाश उर्फ गामा पाल नाम था। गोली लगने के बाद जयप्रकाश की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। वही, घटना में ईंट पत्थर और लाठी डंडे चलने से तीन महिलाओं समत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined