हालात

खालिस्तान-पाकिस्तान का नाम लेकर किसानों पर बरसे साक्षी महाराज, बताया- कृषि कानून वापसी का चुनावों से क्या है कनेक्शन

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस बिल का चुनाव से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। आप अच्छी तरह से जानते हैं कि तथाकथित किसानों के गठजोड़ में उनके मंच से पाकिस्तान जिंदा, खालिस्तान जिंदाबाद जैसे अपवित्र नारे लग रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्र की मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने से पूरी तरह से इनकार कर दिया था। अचानक पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है। जब यह सवाल बीजेपी सांसद साक्षी महाराज से पूछा गया तो वह तिलमिला उठे। उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उल्टे एक बार फिर उन्होंने किसानों को निशाने पर लिया। उन्होंने अंदोलनकारियों के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा, “इस बिल का चुनाव से दूर-दूर तक का कोई लेना देना नहीं है। आप अच्छी तरह से जानते हैं कि तथाकथित किसानों के गठजोड़ में उनके मंच से पाकिस्तान जिंदा, खालिस्तान जिंदाबाद जैसे अपवित्र नारे लग रहे थे। मोदीजी और बीजेपी के लिए पहले राष्ट्र है। बिल तो बनते रहते हैं, बिगड़ते रहते हैं। वापस आ जाएंगे, दोबारा बन जाएंगे। लेकिन, मैं मोदीजी का हृदय से धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने बड़े मन का और बड़े दिल का परिचय दिया। उन्होंने बिल और राष्ट्र में से राष्ट्र को चुना। जिन लोगों के गलत मंसूबे थे, उसके ऊपर एक अच्छा प्रहार किया है।”

साक्षी महाराज ने आगे कहा, “देश में जहा तक चुनाव का सवाल है, मोदी और योगी का कोई तोड़ नहीं है। उत्तर प्रदेश का जहां तक मामला है। वहां भारी बहुमत से बीजेपी सरकार बनाएगी। योगी और मोदी का जादू बरकरार रहेगा।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Nov 2021, 11:13 AM IST

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग