
लोकसभा में बुधवार को आपराधिक मामलों में पीएम, सीएम और मंत्रियों को पद से हटाने वाले विधेयक को पेश किए जाने के दौरान काफी हंगामा हुआ। इस हंगामे के बाद टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद ने बीजेपी सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे टीएमसी सांसदों के साथ बीजेपी सांसदों ने बदसलूकी की, महिला सांसदों को धक्का दिया गया और यह सब कुछ सदन के वेल के अंदर हुआ।
Published: undefined
कीर्ति आजाद ने कहा, "हम वेल के अंदर शांति से नारेबाजी कर रहे थे। तभी बीजेपी के लोग अचानक सीट से उठकर हमारे पास आ गए। उनके साथ किरेन रिजिजू और रवनीत बिट्टू भी थे। हमारे सांसद अबू ताहिर खान खड़े थे, उनको धक्का देकर साइड किया गया और फिर महिला सांसदों को जोर से धक्का दिया गया। शर्म आनी चाहिए ऐसे व्यवहार पर।"
Published: undefined
उन्होंने बताया कि जब ये सब हो रहा था, तब हमारे सांसद युसूफ पठान बीच में आए और स्थिति को संभालने की कोशिश की। सामने निशिकांत दुबे भी मुझे दिखे, लेकिन वह रोकने आए थे या मारने, इसका अंदाजा मुझे नहीं हो पाया। लेकिन, जिस तरह का व्यवहार बीजेपी सांसदों ने किया, खासकर महिला सांसदों के साथ, वह बेहद अभद्र है।
इसे भी पढ़ेंः आपराधिक छवि वालों को संवैधानिक पद से हटाने वाले बिल पर विपक्ष का विरोध, 'यह लोकतंत्र के खिलाफ खतरनाक साजिश है'
Published: undefined
कीर्ति आजाद ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "बीजेपी से ऐसे व्यवहार की उम्मीद हर बार रहती है। यह वही पार्टी है, जो सत्ता में होते हुए भी खुद को सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी साबित करती है। देश की भलाई के लिए इन्होंने कभी कुछ नहीं किया, हमेशा तानाशाही की मिसाल कायम की है।" उन्होंने कहा कि बीजेपी अब डूबती नाव है और तिनके का सहारा ढूंढ़ रही है, लेकिन सहारा भी नहीं मिल रहा।"
Published: undefined
वहीं टीएमसी सांसद मिताली बाग ने कहा, "आज के दिन बीजेपी सरकार के लिए धिक्कार है। ऐसा लगता है कि टीएमसी सांसद अब इनके लिए निशाना बन चुके हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सांसद रवनीत बिट्टू ने उन्हें जोर से धक्का दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आ गई।"
इसे भी पढ़ेंः 'विपक्ष की भविष्यवाणियां सच हुईं, BJP बदल रही संविधान', TMC का आरोप
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined