हालात

संसद में बेरोजगारी के मुद्दे पर घिरी मोदी सरकार, खड़गे बोले- युवा हैं परेशान, करोड़ों नौकरियों के वादे का क्या हुआ?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 2014 में भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। अब तक 15 करोड़ नौकरियां होनी चाहिए थी। बट आपने कितनी नौकरियां दी? इस साल के बजट में अगले पांच सालों के दौरान सिर्फ 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। बीते सत्रों की तरह इस बार बजट सत्र भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी दल सरकार को पेगासस, महंगाई, बेरोजगारी, चीन सीमा विवाद जैसे कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को रोजगार के मामले में जमकर घेरा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि देश में व्यापक बेरोजगारी है। युवा परेशान हैं क्योंकि बड़े कारखाने बंद हो रहे हैं, निवेश नहीं आ रहा है और सरकारी नौकरियों की संख्या घट रही है। 2014 में भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। अब तक 15 करोड़ नौकरियां होनी चाहिए थी। बट आपने कितनी नौकरियां दी? इस साल के बजट में अगले पांच सालों के दौरान सिर्फ 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया।

मल्लिकार्जुन खड़गे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार में नौ लाख पद खाली हैं। रेलवे में लगभग 15% पद, रक्षा में 40% और गृह मामलों में 12% पद रिक्त हैं। आज शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9% और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.2% है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार