
कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार के सासाराम से उसके सांसद मनोज राम पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों ने जानलेवा हमला किया जो राज्य में ‘जंगल राज’ होने की एक मिसाल है। बिहार के कैमूर जिले में गुरुवार को स्कूल बस खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज राम पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Published: undefined
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, ‘‘बिहार में एक कल एक दुखद घटना हुई। सासाराम के सांसद मनोज राम जी के स्कूल के दो चलकों को पीटा गया, दोनों अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। उनके भाइयों को 'जाति सूचक' शब्द का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया।’’ उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी सांसद हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई और उनपर पथराव किया गया, जिससे उनका सिर फूट गया।’’
Published: undefined
अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया, ‘‘बिहार में आए दिन लोगों की हत्या हो ही रही है। अब जो संसद में चुनकर आता है, उसके साथ भी इस तरह का अत्याचार होने लगा है।’’ अखिलेश सिंह ने कहा कि सांसद पर जिन लोगों ने जानलेवा हमला किया, वो सब भारतीय जनता पार्टी के समर्थक थे, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, कोई कार्रवाई नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जंगल राज का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है? ’’
Published: undefined
बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा, ‘‘बिहार में शासन-प्रशासन खत्म हो चुका है। बीजेपी जहां भी रहती है, दलितों पर अत्याचार की घटनाएं होती रहती हैं। आज बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि बिहार में जब बीजेपी-जेडीयू के लोग एक दलित सांसद पर हमला कर सकते हैं, तो आप राज्य का माहौल समझ सकते हैं।
Published: undefined
कांग्रेस नेता डॉ उदित राज ने कहा कि एक सांसद के ऊपर हमला कोई मामूली बात नहीं है। सबसे पहले तो नीतीश कुमार जी इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। इसमें जेडीयू की साजिश है या नहीं? अगर नहीं है, तो उन्हें बीजेपी के साथ सरकार नहीं चलानी चाहिए। जब देश का गृह मंत्री बाबा साहब अंबेडकर की आलोचना संसद में कर सकता है, तो इनका मन तो बढ़ेगा ही। इनकी मानसिकता मनुवादी है। जिसके कारण हमारा देश कमजोर हुआ, टुकड़ों में बंटा, नफरत फैली, वही मानसिकता भारतीय जनता पार्टी की है। मनोज राम जी को सुरक्षित दिल्ली बुलाया जाए, उनको उच्च स्तरीय सुरक्षा दी जाए। साथ ही, दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined