हालात

2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

अवधेश प्रसाद ने कहा कि चंदा चोरी, महंगाई सहित कई चुनौतियां बीजेपी के सामने हैं। सहयोगी दल आज से ही सीट बंटवारे को लेकर दबाव बना रहे हैं। बीजेपी जनता का विश्वास भी खो चुकी है। अगर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी 50 सीट जीतती है तो एक अजूबा होगा।

2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा
2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा फोटोः IANS

समाजवादी पार्टी के फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, आप नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी और झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर प्रतिक्रियाएं दीं। अवधेश प्रसाद ने दावा किया 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

अखिलेश यादव के आने वाले चुनाव में एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर किए गए पोस्ट पर अवधेश प्रसाद ने कहा, "आगामी चुनाव में बीजेपी के सामने आफत-आफत ही है। बीजेपी की डगर मुश्किलों से भरी है। चंदा चोरी, महंगाई सहित कई चुनौतियां बीजेपी के सामने हैं, जिसका समाधान करने के लिए कोई योजना नहीं है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है, किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बीजेपी के सहयोगी दल आज से ही सीट बंटवारे को लेकर दबाव बना रहे हैं। बीजेपी जनता का विश्वास भी खो चुकी है। अगर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी 50 सीट जीतती है तो एक अजूबा होगा।"

झारखंड में कई परीक्षाओं को रद्द किए जाने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के हितों को सबसे ऊपर रखते हुए उनसे बातचीत करने के बाद कई कड़े कदम उठाए हैं। हम सरकार से अपील करते हैं कि वह छात्रों के हित में योजनाएं और उपाय करें ताकि उन्हें कोई नुकसान न हो।"

इसे भी पढ़ेंः राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

इसके पहले अवधेश प्रसाद ने कहा था, "योगी सरकार का समय बीत चुका है और प्रदेश की जनता इनसे ऊब चुकी है। प्रदेशवासियों का इनके प्रति विश्वास का भरोसा टूट चुका है और लोगों ने दूरी बना ली है। मुख्यमंत्री की ओर से जो की जा रही घोषणाओं में उनकी छटपटाहट दिख रही है। इनकी घोषणा में न तो कोई बल है, न यकीन है और न तो भरोसा है। इनकी विदाई सुनिश्चित है।"

इसे भी पढ़ेंः 'बीजेपी ने सनातन धर्म का सबसे ज्यादा अपमान किया', सपा सांसद अवधेश प्रसाद का आरोप

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की अहम बैठक, JPSC-JSSC आंदोलन स्थगित, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त

  • ,
  • बिहार: छात्रों के मुद्दों पर RJD का जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकरियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, तेजस्वी यादव हिरासत में