हालात

किसान आंदोलन को यूपी चुनाव तक खींचेगी बीजेपी, अखिलेश ने पूंजीपति मित्रों के लिए साजिश का लगाया आरोप

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों और जनता के आक्रोश से डरकर बीजेपी में इस्तीफों का दौर आ गया है, क्योंकि बीजेपी का राजनीतिक के साथ सामाजिक बहिष्कार भी शुरू हो गया है। चौराहों पर नफरत बांटने वाले भाजपाई भूमिगत हो गए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किसान आंदोलन को लंबा खींचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए कृषि कानूनों के मुद्दे को उत्तर प्रदेश के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी। लेकिन इस बार लोग झांसे में नहीं आने वाले हैं।

अखिलेश यादव ने सोमवार को मीना हैरिस का एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार को देश की वैश्विक छवि खराब होने की भी चिंता नहीं है और हमारा मानना है कि वो अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए कृषि कानूनों के मुद्दे को यूपी के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी। लेकिन इस बार किसान गुमराह नहीं होंगे और बीजेपी को हरा के, हटा के ही दम लेंगे।

बता दें कि मीना हैरिस, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी हैं और इस समय भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में उन्होंने कई ट्वीट किए हैं, जिसके बाद से वह बीजेपी कार्यकर्ताओं और कथित राष्ट्रवादी संगठनों के निशाने पर हैं। मीना हैरिस के किसानों का समर्थन करने के खिलाफ देश में कुछ संगठनों ने उनकी फोटो जलाई थी। मीना हैरिस ने इसी घटना की तस्वीर पोस्ट की थी।

इससे पहले किसानों के मुद्दे पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा था कि बीजेपी सरकार की किसानों के प्रति क्रूरता और जनता के आक्रोश से डरकर बीजेपी में इस्तीफों का दौर आ गया है, क्योंकि बीजेपी का राजनीतिक के साथ सामाजिक बहिष्कार भी शुरू हो गया है। चौराहों पर नफरत बांटने वाले भाजपाई भूमिगत हो गए हैं। अब बीजेपी का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Feb 2021, 4:00 PM IST

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार