हालात

संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना BJP का उद्देश्य, नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से ये साफ है: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह बीजेपी की राह में खड़ी है। उनका कहना है, ‘‘जब तक कांग्रेस है - वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबियों के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि उनका मकसद संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह करने और दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करने का है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बीजेपी नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य है-संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना और दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना।’’

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह बीजेपी की राह में खड़ी है। उनका कहना है, ‘‘जब तक कांग्रेस है - वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।’’

कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता इस लोकसभा चुनाव में लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के प्रयास में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए