हालात

BJP की चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नाकाम, जनता बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई हैः कमलनाथ

कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र ने देश के नागरिकों में नई आशा और ऊर्जा का संचार किया है। चुनाव के पहले चार चरणों में मतदाता कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और बाकी के तीन चरण में उससे भी ज़्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने वाले हैं।

BJP की चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नाकाम, जनता बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई हैः कमलनाथ
BJP की चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नाकाम, जनता बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई हैः कमलनाथ फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बीजेपी की चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने और लोगों को बुनियादी मुद्दों से भटकाने की कोशिश नाकाम होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश की जनता की जागृति की अद्भुत मिसाल है। तमाम कोशिशों के बावजूड जनता शिक्षा, रोजगार, महंगाई और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक्स पर लिखा, "इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के ढोल की पोल खुल गई है। भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने और जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, जनता शिक्षा, रोजगार, महंगाई और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है। यह चुनाव देश की जनता की जागृति की अद्भुत मिसाल है।"

उन्होंने आगे लिखा, "अब भारत के 140 करोड़ लोगों को अच्छी तरह समझ आ गया है कि देश के विकास का मतलब जन-जन का विकास होता है। यह विकास तब तक नहीं हो सकता, जब तक नौजवान को रोज़गार, किसानों को फ़सल का उचित मूल्य, महिलाओं को आर्थिक सहायता, व्यापारी को व्यापार करने का अनुकूल माहौल और समाज के वंचित वर्ग को बराबरी की हिस्सेदारी नहीं मिलती।"

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कांग्रेस के न्याय पत्र का जिक्र करते हुए लिखा, "कांग्रेस के न्याय पत्र ने देश के नागरिकों में नई आशा और ऊर्जा का संचार किया है। चुनाव के पहले चार चरणों में मतदाता कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और बाकी के तीन चरण में उससे भी ज़्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने वाले हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बिहार में BPSC AEDO परीक्षा में धांधली का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • मणिपुर सरकार में तीन दिन तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच सरकार का फैसला

  • ,
  • US में RSS पर प्रतिबंध की मांग, अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- स्वयंसेवक को न दिया जाए राजनयिक सम्मान

  • ,
  • दिल्ली: पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से भारत ने हटाया सुरक्षा घेरा, तीन दिन बाद दिया जवाब

  • ,
  • राजीव गांधी की जयंती: 'वीरभूमि' पहुंचे सोनिया गांधी, खड़गे, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दी श्रद्धांजलि