हालात

बीजेपी के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतर गया, महिला विरोधी विचारधारा उसका असली चेहरा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि ये है बीजेपी का नारी वंदन? ये करेंगे महिलाओं का सशक्तिकरण? सत्ता को चुनौती देने वाली महिलाएं इन्हें बर्दाश्त नहीं, एक ही पल में इनकी विकृत मानसिकता सामने आ जाती है। पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं हर अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।

बीजेपी के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतर गया, महिला विरोधी विचारधारा उसका असली चेहरा: राहुल गांधी
बीजेपी के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतर गया, महिला विरोधी विचारधारा उसका असली चेहरा: राहुल गांधी फाइल फोटोः @INCIndia

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा द्वारा सांसद गेनीबेन ठाकोर के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि बीजेपी का "नारी वंदन" का मुखौटा अब उतर गया है और महिला विरोधी विचारधारा ही उसका असली चेहरा है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं इस अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।

Published: undefined

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस की हमारी महिला सांसद गेनीबेन ठाकोर जी पर अभद्र टिप्पणी की है। “नारी वंदन” का मुखौटा उतर गया।" उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ शर्मनाक नहीं , बल्कि बीजेपी की मनुवादी, महिला-विरोधी विचारधारा का असली चेहरा है।

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा, "ये है बीजेपी का “नारी वंदन”? ये करेंगे महिलाओं का सशक्तिकरण? ये देंगे अधिकार? सत्ता को चुनौती देने वाली महिलाएं इन्हें बर्दाश्त नहीं, एक ही पल में इनकी विकृत मानसिकता सामने आ जाती है।" उन्होंने कहा, " प्रधानमंत्री मोदी तो, कांग्रेस की महिला सांसदों के सवालों से घबराकर, संसद छोड़कर पहले ही भाग चुके हैं। मोदी जी ख़ुद कहते हैं, 'नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।' मगर बीजेपी खुद यह भूल गई। महिला-विरोधी बीजेपी ये याद रखे कि गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं हर अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।"

Published: undefined

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने गुजरात में हुए हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत का हवाला देते हुए सांसद गेनीबेन ठाकोर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बनासकांठा से सांसद ठाकोर लोकसभा में गुजरात से कांग्रेस की एकमात्र सदस्य हैं।

Published: undefined