हालात

BKU नेता ने हरियाणा सरकार को दी चेतावनी, कहा- BJP नेता संदीप सिंह को बर्खास्त कर गिरफ्तार करो नहीं तो...

हरियाणा के झज्जर में भारतीय किसान यूनियन नेता दलजीत सिंह ने कहा कि, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पीड़ित महिला को न्याय मिले। अगर (हरियाणा के खेल मंत्री) संदीप सिंह को बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

हरियाणा सरकार के बीजेपी नेता संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जूनियर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ के मामले में बवाल बढ़ता जा रहा है। बीजेपी नेता को लेकर 'खाप पंचायत' ने सोमवार को धमकी दी थी कि अगर महिला कोच का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त नहीं किया गया, तो वह बड़ा आंदोलन करेगी। अब इस मामले में भारतीय किसान यूनियन नेता दलजीत सिंह ने भी हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि महिला को न्याय मिले।

Published: undefined

बीकेयू नेता ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पीड़ित महिला को न्याय मिले। खाप ने सरकार को 7 जनवरी तक का समय दिया है। अगर हरियाणा के (खेल मंत्री) संदीप सिंह को बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे।" बता दें कि संदीप सिंह ने रविवार को अपना खेल विभाग यह कहते हुए छोड़ दिया था कि उन्होंने दावा किया था कि उनके खिलाफ आरोप निराधार हैं।

Published: undefined

बता दें कि महिला कोच ने आरोप लगाया था कि खेल मंत्री ने अपने घर बुलाकर उनके साथ छेड़छाड़ की थी। वह किसी तरह खुद को बचाकर भागी और स्‍टाफ उसे देखकर हंसता रहा। महिला कोच ने यह भी आरोप लगाया था कि इससे पहले खेल मंत्री और भी महिला खिलाडि़यों के साथ गलत काम कर चुके हैं। हर स्‍तर पर उसने मदद की भी गुहार लगाई, लेकिन कहीं से उसे मदद नहीं मिली।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...