हालात

मोदी सरकार में मंहगाई की मार जारी, अमूल और मदर डेयरी ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें कल से लागू

नई दरों की घोषणा के बाद अमूल और मदर डेयरी के गोल्ड, ताजा और शक्ति ब्रांड दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। जाहिर है इस बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर बोझ और बढ़ेगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मोदी सरकार में जारी कमरतोड़ मंहगाई के बीच आम आदमी को एक और झटका लगा है। दुग्ध उत्पादक अमूल और मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें बुधवार यानी 17 अगस्त 2022 से ही लागू होंगी। कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "दही-लस्सी पर जीएसटी की मार के बाद अब दूध को भी नहीं बख्शा!" जाहिर है इस बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर बोझ और बढ़ेगा।

मंगलवार को गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया। इसके फौरन बाद ही मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम बढ़ा दिए। अमूल दूध की कीमतों में की गई वृद्धि गुजरात के अलावे दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और उन सभी राज्यों में लागू होगी जहां अमूल उत्पाद बेचे जाते हैं। अमूल दूध की नई दरें 17 अगस्त 2022 से लागू होंगी।

अमूल दूध के दाम बढ़ने की घोषणा के फौरन बाद ही मदर डेयरी ने भी अपने दूध की कीमतों में दो प्रति लीटर की वृद्धि करने का ऐलान कर दिया। मदर डेयरी के दूध के बढ़े हुए भाव भी 17 अगस्त से ही लागू होंगे। नई दरों की घोषणा के बाद अमूल और मदर डेयरी के गोल्ड, ताजा और शक्ति ब्रांड दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने इस बढ़ोतरी पर कहा कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला दूध उत्पादन और संचालन लागत में बढ़ोतरी के कारण लिया गया है।गुजरात को-ऑपरेटिव ने अपने बयान में कहा कि दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से उत्पाद की एमआरपी में चार प्रतिशत का इजाफा हुआ है जो खाद्य पदार्थों की महंगाई की औसत दर से कम है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी

  • ,
  • 'मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है': इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी