हालात

केके के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, फिल्मी सितारों और साथियों ने उन्हें ऐसे किया याद

मशहूर गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके के अचानक निधन से देशभर में शोक की लहर है। कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। खास तौर पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। फिल्मी सितारों ने केके को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके का कल रात 53 साल की उम्र में निधन हो गया। केके ने बीती रात कोलकाता में एक म्यूजिक कंसर्ट में हिस्सा लिया था। यहीं पर उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। खास तौर पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। फिल्मी सितारों ने केके को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

संगीतकार शंकर महादेवन ने ट्वीट कर कहा, “सुन्न ... तबाह .. यह मैं नहीं सुन सकता.. केके आप ऐसे कैसे जा सकते हैं। लव यू दोस्त ...। ‘हम रहे या ना रहें याद आएंगे ये पल”

Published: 01 Jun 2022, 9:00 AM IST

प्रीतम ने केके को याद करते हुए कहा, “मुझे यकीन नहीं होता, बता नहीं सकता कितना शॉक्ड हूं। प्रॉसेस ही नहीं कर पा रहा हूं। हमारी आखिरी मुलाकात 6 महीने पहले हुई थी। अब शायद वो हमारा आखिरी गाना बन गया, जब हम रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में मिले थे।”

Published: 01 Jun 2022, 9:00 AM IST

गायिका हर्षदीप कौर ने लिखा, “विश्वास ही नहीं होता कि हमारे प्यारे केके नहीं रहे। यह वास्तव में सच नहीं हो सकता। प्यार सी आवाज चली गई। यह हृदयविदारक है।”

Published: 01 Jun 2022, 9:00 AM IST

गायिका श्रेया घोषाल ने लिखा, “मुझे विश्सवास नहीं हो रहा, केके क्यों! यह स्वीकार करना बहुत कठिन है! दिल टुकड़े-टुकड़े हो गया है।”

Published: 01 Jun 2022, 9:00 AM IST

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा, “केके…आपने हमेशा मेरे दिल को प्यार से भर दिया…सबसे अच्छे इंसान और सबसे भावपूर्ण आवाज। ओम शांति।”

Published: 01 Jun 2022, 9:00 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Jun 2022, 9:00 AM IST