
एयर इंडिया की फ्लाइट 657 को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड किया गया। बम की धमकी मिलने के बाद पूरी तरह से आपातकाल घोषित कर दिया गया है। विमान आइसोलेशन बे में है। यात्रियों को जल्द ही निकाला जाएगा
Published: undefined
सूत्रों ने बताया कि विमान सुबह करीब आठ बजे हवाई अड्डे पर उतरा और उसे ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को विमान से उतरा जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी। विमान में 135 यात्री सवार हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined