हालात

लंदन से दिल्ली आ रही विस्तारा की उड़ान में बम की धमकी, विमान में मिला धमकी वाला नोट

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि लंदन से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या यूके 018 के चालक दल को विमान में बम की धमकी वाला नोट मिला।

विस्तारा की उड़ान में बम की धमकी
विस्तारा की उड़ान में बम की धमकी फोटोः IANS

लंदन से दिल्ली आ रहे विस्तारा के एक विमान में बुधवार को बम होने की धमकी मिली। हालांकि, विमान को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि विमान के शौचालय में उसमें बम होने के संदेश वाला कागज का एक टुकड़ा पाया गया, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। सूत्रों के मुताबिक, विमान में लगभग 290 यात्री सवार थे।

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि लंदन से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या यूके 018 के चालक दल को विमान में बम की धमकी वाला नोट मिला।

प्रवक्ता के अनुसार, प्रोटोकॉल पर अमल करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने के बाद विमान को अनिवार्य जांच के लिए 'आइसोलेशन बे' में ले जाया गया।

प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, ''हमने आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी करने में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया।''

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन 3 की मौत, देहरादून में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद

  • ,
  • 'चीन ने चुरा लिया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, FBI-CIA को दिए जांच के आदेश

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • देहरादून में आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे संवाद, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण

  • ,
  • FBI के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर नीतीश कौशल, 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल होने के कुछ दिन बाद गिरफ्तारी