हालात

दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, इस सप्ताह तीसरी घटना

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमें सुबह छह बजकर नौ मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में बम की धमकी मिलने के बारे में फोन आया।’’

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

दिल्ली के एक स्कूल को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की यह तीसरी घटना है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमें सुबह छह बजकर नौ मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में बम की धमकी मिलने के बारे में फोन आया।’’

अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता स्कूल पहुंचा और तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन तलाश अभियान जारी है।

शुक्रवार को करीब 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां ईमेल के जरिए मिलीं थीं जिसके बाद कई एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की तलाशी ली। इससे पहले सोमवार को कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे।

तलाश के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने इन धमकियों को अफवाह बताया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप