हालात

बिहार के सासाराम में आज सुबह फिर हुई बमबाजी, एसएसबी जवानों ने किया फ्लैगमार्च, इलाके की बढ़ाई गई सुरक्षा

आज सुबह 4:30 बजे भी सासाराम में फिर बमबाजी की गई है। इसके बाद जिस मोहल्ले में बामबाजी की गई वहां पर एसएसबी के जवानों को बुलाया गया। जवान वहां पर फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में रामनवनी के दिन से शुरु हुए विवाद अब भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सासाराम और बिहार शरीफ में हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। आज सुबह 4:30 बजे भी सासाराम में फिर बमबाजी की गई है। इसके बाद जिस मोहल्ले में बामबाजी  की गई वहां पर एसएसबी के जवानों को बुलाया गया। जवान वहां पर फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

बमबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना पर तत्काल बम निरोधक दस्ता मौते पर पहुंचा. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना को जिसने भी अंजाम दिया है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अधिकारी बम फेंकने वाले की पहचान में जुटे हैं।

बता दें कि बिहार के सासाराम और नालंदा में शुक्रवार को शोभायात्रा पर हमला हुआ था। इसके बाद जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई। इसमें कई पुलिसकर्मी समेत लोग घायल हुए। इस मामले में नालंदा में 27 और सासाराम में 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, रामनवमी पर्व की शोभा यात्रा शांति पूर्ण निकल जाने के बाद शुक्रवार को अचानक दो पक्षों में पथराव प्रारंभ हो गया और झड़प शुरू हो गई थी। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन लोगों के घायल हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

  • ,
  • AI से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का कितने प्रतिशत खतरा? एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने दिया जवाब

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन