हालात

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी! ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 3 डिग्री से नीचे गिरा पारा, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान आज 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिल्ली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को दिल्ली में पारा 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके साथ ही सर्दी ने पिछले दो सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले 2021 में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान आज 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिल्ली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की सर्दी के पीछे  वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया जा रहा है। 6 और 7 जनवरी को सर्दी और बढ़ने की संभावना है। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

उधर, कड़ाके की सर्दी के बीच कोहरे की मार ने रोड और रेल यातायात की रफ्तार धीमी कर दी है। कोहरे की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं, कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे के मुताबिक, कोहरे की वजह से 12 ट्रेने देरी से चल रही हैं और 2 ट्रेनों के रीशेड्यूल किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 3 दिनों तक तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 5 से 7 जनवरी तक राजधानी में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही तीनों दिन दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहेगा।

देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्से कोहरे की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के तमाम शहरों में एक जैसा हाल है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चादर बिछी हुई है, जिससे ट्रेन और उड़ानें प्रभावित हुई हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Jan 2023, 10:17 AM IST

  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई

  • ,
  • ट्रंप का दावा- भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे, परमाणु युद्ध में बदलने वाले जंग को रुकवाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने गलवान के बाद चीन के प्रति अपनाया नरम रुख, आयात में हुई बढ़ोतरी', खड़गे बोले- राष्ट्रीय हितों को पहुंचा नुकसान