हालात

सीमा विवाद: राहुल गांधी का मोदी सरकार से सवाल- चीनी सैनिक हमारी सीमा में नहीं घुसे, ये भरोसा दिलाएगी सरकार?

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव की खबरें लगातार आ रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है और सवाल पूछा कि क्या भारत सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारत सीमा में नहीं घुसा है?

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन सीमा पर तनाव के बीच सरकार से बुधवार को सवाल किया कि क्या कोई चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “क्या भारत सरकार यह पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारतीय सीमा में नहीं घुसा है।”

राहुल गांधी ने अपनी बात कहने के साथ एक खबर भी ट्वीट की है। इसमें बताया गया है कि LAC पर जारी विवाद के बीच चीन और भारत के टॉप मिलिटरी अफसर बातचीत करके इसे हल करने की कोशिश करेंगे।

गौरतलब है कि सीमा पर चीनी सैनिकों की हलचल की रिपोर्ट के बीच राहुल गांधी सरकार से इस सम्बंध में स्थिति साफ करने का लगातार आग्रह कर रहे हैं। बता दें कि भारत और चीन के बीच ताजा विवाद लद्दाख में हो रहा है। वहां चीन भारत के निर्माण कार्य का विरोध कर रहा है। दूसरी तरफ भारत ने साफ कर दिया है कि सड़क निर्माण नहीं रुकेगा। इस बीच वहां चीन द्वारा भारी सैनिक बल तैनात करने की खबरें थीं, जिसके बाद भारत ने भी वहां सैनिक गतिविधियां बढ़ा दी थीं।

इससे पहले मई की शुरुआत में लद्दाख के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की खबर आई थी, इसी के बाद से ही हालात तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों की ओर से इस मामले को मिलिट्री लेवल और डिप्लोमेटिक लेवल पर निपटाने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन अभी तक कोई निपटारा नहीं हुआ है

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी और श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा