एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने पार्टी विधायकों की शनिवार को बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि शनिवार को ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है और माना जा रहा है कि इसी दिन उद्धव सरकार बहुमत साबित करेगी
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और ऐसा ही केस सामने आया है। शमशाबाद इलाके में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। ये वही इलाका है जहां एक महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
गुजरात में एक घर से पुलिस ने 6 लोगों की लाश बरामद की है, जिसमे पती-पत्नी और चार बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। सभी की गर्दन पर घाव के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज किया जा रहा है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
ब्रिटेन के लंदन ब्रिज इलाके में अज्ञात शख्स द्वारा चाकू से हमले की खबर के बाद पहुंची पुलिस ने बताया है कि अभी घटना के बारे में कुछ साफ नहीं है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल वह इस घटना को आतंकी वारदात मानकर चल रही है। इस बीच पुलिस गोली से एक शख्स की मौत हुई है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा हमले की शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख को ले जा रही बस जब वेंकटपलेम के पास से गुजर रही थी, तो उसमें एक चप्पल फेंका गया था।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आज शाम मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर को देखने पहुंचे। बता दें कि सांस लेने में शिकायत के बाद लता मंगेशकर को 11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
छत्तीसगढ़ के दरभा घाटी में 25 मई 2013 को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक काफिले पर हुए जानलेवा नक्सली हमले में शामिल एक मुख्य आरोपी सुमित्रा पुनेम को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। एनआईए ने बताया कि वह एक चार्जशीटेड आरोपी थी, वह 27 फरार आरोपियों में से एक थी। एजेंसी ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
ब्रिटेन में लंदन ब्रिज इलाके में एक अज्ञात शख्स द्वारा चाकू से हमले की खबर है। घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। इस दौरान वहां से फायरिंग की भी खबर है। पुलिस ने कहा कि लंदन ब्रिज पर हुई घटना की जांच चल रही है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
मुंबई के आरे कॉलोनी में मेट्रो शेड के लिए पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाने के महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के फैसले का एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने स्वागत करते हुए नई सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी विकास के मुद्दों पर साथ हैं, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर विकास नहीं हो सकता है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े चिंताजनक हैं, लेकिन इस समय राजनीति हावी है। महाराष्ट्र में नया सूर्य उदय हो चुका है, और जल्द ही गोवा में भी नए सूरज का आगाज़ होगा
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि सिर्फ नीतियां बदल देने भर से कुछ नहीं होने वाला। समाज में डर के माहौल को भरोसे में बदला जाएगा तो अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा और हम 8 फीसदी की विकास दर हासिल कर सकेंगे।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
आर्थिक विकास दर में गिरावट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि आज आए आंकड़ों में जीडीपी 4.5% रही है, जो स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है। देश की आकांक्षा 8-9% की दर से विकास है। पहली तिमाही के 5% से दूसरी तिमाही में 4.5% तक की तेज गिरावट चिंताजनक है। सिर्फ आर्थिक नीतियों में बदलाव से अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद नहीं मिलेगी।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
आर्थिक विकास दर में गिरावट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत चिंता पैदा करती है, लेकिन समाज की वर्तमान हालत कहीं अधिक चिंताजनक है। बता दें कि आज आए आंकड़ों के अनुसार देश की जीडीपी 4.5 % पर पहुंच गई है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
देश के आर्थिक विकास दर के ताजा आंकड़ों से देश के मंदी में होने के संकेत मिलने लगे हैं। कांग्रेस ने दूसरी तिमाही में जीडीपी 4.5 फीसदी रहने पर बयान जारी कर कहा है कि भले बीजेपी इनकार करती रहे, लेकिन भारत आर्थिक मंदी की चपेट में है। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी की आर्थिक दृष्टि के दिवालियापन ने विकास दर को 4.5% तक पहुचा दिया है, क्योंकि जीडीपी से बीजेपी की समझ 'गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित सीएम उद्धव ठाकरे ने खुद के मुख्यमंत्री बनने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि “मैं अप्रत्याशित तौर पर सीएम बना हूं। जब यह जिम्मेदारी मेरे पास आई, उस वक्त अगर मैं इससे दूर भागता, तो मुझे बालासाहेब ठाकरे का 'नालायक' पुत्र कहा जाता।”
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने जीडीपी के ताजा आंकड़ों को लेकर कहा कि हम फिर से कह रहे हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल तत्व मजबूत हैं और तिसरी तिमाही में जीडीपी के बढ़ने की उम्मीद है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
मोदी सरकार द्वारा जारी देश के आर्थिक विकास दर के चिंताजनक आंकड़ों पर को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी हर दिन नैतिकता, शासन और सांख्यिकी में गिरावट के रोज नये रिकॉर्ड बना रही है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जीडीपी के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत की जीडीपी गिरकर 4.5% पर पहुंच गई है। यह 6 साल में किसी तिमाही का सबसे कम जीडीपी आंकड़ा है। सुरजेवाला ने पूछा, “लेकिन फिर भी बीजेपी जश्न क्यों मना रही है? क्योंकि जीडीपी (गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स) की उनकी समझ दो अंकों के विकास स्तर का सुझाव देती है।”
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद और मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। बता दें कि राहुल गांधी प्रज्ञा के बयान की आलोचना करते हुए गोडसे को आतंकी बताया था।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
दूसरी तिमाही में भी देश की विकास दर को तगड़ा झटका लगा है। शुक्रवार शाम मोदी सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर 4.5 फीसदी पर रही, जो कि 6 साल का सबसे नीचला स्तर है। इससे पहले सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले 8 कोर सेक्टरों के आंकड़े जारी किए, जिसमें भी 5.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इससे स्पष्ट हो गया था कि जीडीपी में भी भारी कमी आएगी।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का पद संभालते ही उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला लेते हुए आरे में मेट्रो शेड के काम पर रोक लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो का काम नहीं रुकेगा, लेकिन अगले फैसले तक आरे का एक भी पत्ता नहीं काटा जाएगा।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने सुप्रीम कोर्ट में पहले से लंबित एक मुकदमे के इतर एक और याचिका दाखिल कर इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने की मांग की है। एडीआर ने नई याचिका कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को रिकॉर्ड में लाने के लिए दायर किया है जो हाल ही में सामने आए हैं और उनका मामले में एक मजबूत पक्ष है। उक्त दस्तावेजों का खुलासा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत हुआ है और इसकी खबर मीडिया में भी आ चुकी है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
भारत सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था से संबंधित ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले 8 कोर सेक्टरों में अक्टूबर में 5.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से जीडीपी में कमी आने की आशंका जताई जा रही है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक की हत्या और गैंगरेप मामले में राज्य सरकार के एक मंत्री ने टिप्पणी की है। राज्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार में गृह मंत्री महमूद अली महमूद ने इस मामले पर विवादित बयान देते हुए कहा कि- 'वह एक डॉक्टर थी.. वह पढ़ी लिखी थी... क्यों उसने अपनी बहन को फोन किया? उसे 100 नंबर पर पहले कॉल करना चाहिए था।'
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के आंदोलनकारी छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्रालय के बाहर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। जेएनयू के छात्र प्रस्तावित हॉस्टल शुल्क वृद्धि को पूरी तरह से वापस लेने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने हॉस्टल शुल्क वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग को लेकर एचआरडी मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
जेवर एयरपोर्ट के लिए
बिडिंग प्रोसेस में ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को सफलता मिली है। बता दें कि आज ही जेवर एयरपोर्ट के लिए नोएड इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने फाइनेंशियल बिडिंग खोला था। जेवल एयरपोर्ट दिल्ली-NCR क्षेत्र में तीसरा एयरपोर्ट होगा।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र कल बुलाया गया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को महाराष्ट्र विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दुमका विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
रांची पुलिस ने लॉ यूनिवर्सिटी की एक जनजातीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 युवकों को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, नौ युवकों ने पीड़ित को उसके दोस्त के साथ रोका। पीड़िता को जबरन कार में बैठाया गया और उसकी साथी को बंदूक की नोंक पर रोका गया। अपहरण के बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां तीन और युवक आ गए।
छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे वहीं छोड़ दिया गया। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक आरोपी का मोबाइल, अपराध स्थल पर पाया गया, जिससे गुरुवार को सभी 12 को गिरफ्तार किया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। बता दें कि उन्होंने कल सीएम पद की शपथ ली थी।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में दोबारा माफी मांगी है। प्रज्ञा ने कहा कि मैंने 27-11-2019 को एसपीजी बिल पर हो रही डिबेट में नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा, नाम भी नहीं लिय। फिर भी यदि किसी को ठेस पहुंचती हो तो मैं खेद प्रकट करते हुए क्षमा चाहती हूं।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में पिता ने अपनी 2 बच्चियों की पटक-पटक कर हत्या कर दी। एक बेटी की उम्र 6 साल और दूसरी की उम्र 3 साल है। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते शराब के नशे में दोनों बेटियों का क़त्ल करने के बाद आरोपी शख्स फरार हो गया।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार कल यानी 30 नवंबर को अपना बहुमत साबित कर सकती है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बहुमत साबित करने के लिए उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक का वक्त दिया था।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
पूर्व वित्त सचिव एससी गर्ग ने कहा कि बजट 2017-18 के भाग के रूप में चुनावी बांड लाने के लिए संसद में घोषणा किए जाने के समय से, इसके कार्यान्वयन के लिए परामर्श की प्रक्रिया चल रही थी। इस प्रक्रिया के दौरान, RBI के साथ परामर्श के कई दौर भी किए गए।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद आज उद्धव ठाकरे राज्य सचिवालय पहुंचे।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
पीएम मोदी ने दिल्ली में श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ साझा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए श्रीलंका में 400 मिलियन लाइन क्रेडिट बढ़ाया गया है। भारतीय आवास परियोजना के तहत, श्रीलंका में 46,000 घर पहले ही बन चुके हैं। तमिल मूल के लोगों के लिए 14,000 अधिक घर बनाए गए थे। सौर परियोजनाओं के लिए $ 100 मिलियन क्रेडिट लाइन प्रदान की गई।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
पीएम मोदी ने दिल्ली में श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीलंका और भारत एक मजबूत बंधन साझा करते हैं। हम अपनी नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत श्रीलंका के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देते हैं।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर आज, कल और 3 दिसंबर को त्रिपुरा, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड के राजनीतिक दल और सिविल सोसायटी संगठन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना, NCP और कांग्रेस के चुनाव बाद गठबंधन के खिलाफ डाली गई खारिज को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी द्वारा दायर इस याचिका को खारिज कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दलील को खारिज करते हुए कहा, हमसे यह उम्मीद न करें कि जिन इलाकों में अदालत का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है, वहां जाना है। राजनीतिक दलों को किए गए वादों का पालन करना होगा। हम उम्मीद करते हैं कि पार्टियां वादों का पालन करेंगी लेकिन अगर किसी कारण से वे नहीं करते हैं, तो हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वह साध्वी प्रज्ञा पर दिए गए बयान को वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी स्थिति साफ कर दी है। मैं अपने बयान पर कायम हूं और माफी नहीं मागूंगा।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी पर मचे सदन में हंगामे को खत्म करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा द्वारा माफी मांगने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि बाहर कौन क्या किया, बाहर कौन क्या बोला उससे कोई ताल्लुकात नहीं है। राजनाथ सिंह जी ने बात रखी, सरकार ने भी कुछ कदम उठाए मतलब वो मान रहे हैं कि वह गलत है। तो माफी मांगने में क्या दिक्कत है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं आपके जरिए सरकार से जानना चाहता हूं कि गोडसे देशभक्त था या कातिल था।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
समाजवादी पार्टी सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैं एक राय दे रहा हूं, आपसे मेरा निवेदन है कि जो उन लोगों को परेशानी है वो यहां इजहार कर रहे हैं। आप 5-10 मिनट के लिए सदन बंद कर उन लोगों को बुलाकर उनसे बात कर लीजिए। यह हमेशा होता रहा है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
ए राजा ने कहा कि मैं अपना वक्तव्य दे रहा था उसमें मैंने गांधी हत्याकांड की बात की उसमें नाथूराम गोडसे का नाम आते ही उन्होंने कहा कि वो देशभक्त थे। लेकिन आपने उसे स्पंज कर दिया, आप ठीक थे। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि मैंने स्पंज नहीं किया वह कार्यवाही का हिस्सा ही नहीं था। ए राजा ने कहा कि यह मामला मीडिया में गया वहां से यह विश्व पटल पर गया। जो मैंने कहा या राहुल गांधी ने कहा उससे मतलब नहीं लेकिन जो सदन में कहा गया उस पर पूरा देश नजर रखता है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
जिस ढंग से सत्तारुढ़ पार्टी के लोग कर रहे हैं ये लोग साबित कर रहे हैं कि ये लोग नाथूराम गोडसे के समर्थक हैं। सदन के अंदर जो हुआ है उसके लिए हमने शिकायत किया है। ये लोग बाहर का रिफरेंस लेकर आ रहे हैं। इसका सदन के अंदर क्या ताल्लुक है। यह सदन की नहीं देश की गरिमा का मसला है। पूरी दुनिया जिसको गुरू मानता है उसकी हत्या करने वाले को देशभक्त मानना गलत है। बाहर क्या हुआ उसकी जिम्मेदारी सदन की नहीं। सदन के अंदर जो हुआ उस पर हम आपका ध्यान दिलाना चाहते हैं। वो क्षमा मांगे यह हमारी मांग है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
लोकसभा स्पीकर ने अधीर रंजन चौधरी को सभी कांग्रेस सांसदों को सीट पर बैठाने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि यह देश ही नहीं पूरा विश्व उनके विचारों के कारण उनका सम्मान करता है। आज भी हम उनके विचारों को आत्मसात करते हैं। इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन के अंदर यह घटना घटी है। इसीलिए यह चर्चा सारी मीडिया में छाई हुई है कि एक चुने हुए नुमाइंदे ने सदन में महात्मा गांधी की हत्या करने वाले को देशभक्त कहा। पूरे विश्व में इसकी निंदा हो रही है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि वैश्विक टीबी की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टीबी एचआईवी के कारण अनुमानित मौतों में 85% की कमी हुई है जो 2010 में 63,000 से घटकर 2018 में 9,700 हो गई है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महात्मा गांधी जी के हत्या के मामले के अंदर किसी भी व्यक्ति को किसी का महिमामंडन करने का सदन इजाजत नहीं देता। इसीलिए रक्षा मंत्री ने सरकार की तरफ से अपना जवाब दिया। आप सब ने कहा कि भले ही यह कार्यवाही सदन का हिस्सा न हो लेकिन मीडिया में चल रहा है इसलिए ही मैंने सदस्य को माफी मांगने के लिए कहा।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
कांग्रेस सांसदों द्वारा लोकसभा में भारी हंगामे के बीच काफी नारेबाजी हुई। सांसदों ने सदन में महात्मा गांधी की जय... और डाउन-डाउन गोडसे... के नारे लगाए गए।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को 'देशभक्त' बताने वाले बयान के लिए लोकसभा में माफी मांगी है। प्रज्ञा ने कहा कि महोदय इस घटनाक्रम में सबसे पहले मेरे बयान से यदि किसी प्रकार से कोई चोट पहुंची हो तो मैं क्षमा चाहती हूं। परन्तु मैं यह भी कहना चाहती हूं कि संसद में मेरे बयानों को तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया गया। यह निंदनीय है। महात्मा गांधी द्वारा देश के लिए काम का मैं सम्मान करती हूं।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
राज्यसभा सभापति ने वरिष्ठ सांसदों को सलाह दी कि आप लोग एक ग्रुप बनाकर प्रोनोग्रॉफी और उसका बच्चों पर पड़ रहे असर पर चर्चा करें। और एक समाधान निकाल कर लाने की कोशिश करें। मुझे लगता है कि जयराम रमेश इसमें इनिशिएट कर सकते हैं। हम उच्च सदन हैं हमें आगे आकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए.।चर्चा में जो सुझाव आए उन्हें भी शामिल किया जाए।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
संजय राउत के गोवा को लेकर दिए बयान के बाद उनकी गोवा में सहयोगी पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख और गोवा के पूर्व डिप्टी सीएम विजई सरदेसाई ने कहा कि घोषणा करने के बाद सरकार बदलती नहीं है। यह अचानक होता है। महाराष्ट्र में जो हुआ, वह गोवा में भी होना चाहिए। विपक्ष को साथ आना चाहिए। हम संजय राउत से मिले। महा विकास अघाड़ी का गठन किया गया है, जिसे गोवा तक भी बढ़ाया जाना चाहिए।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
4 पूर्व नौकरशाह जो INX मीडिया अनुमोदन में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) के सदस्य थे, उन्होंने दिल्ली की एक विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट ने INX मीडिया मामले के CBI मामले में संज्ञान लेते हुए 6 FIPB सदस्यों के खिलाफ समन जारी किया था। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने उन सभी छह नौकरशाहों को अंतरिम जमानत दी जो विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) का हिस्सा थे, जिन्होंने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के वित्त मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान INX मीडिया को मंजूरी दी थी।
कोर्ट ने इन सभी नौकरशाहों की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया है।इस मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह टिप्पणी की है। इस याचिका में कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा शारदा चिट फंड घोटाले में राजीव कुमार की कथित संलिप्तता के लिए जमानत रद्द करने की मांग की गई थी।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
यूपी से बीजेपी सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने राज्यसभा में प्राइवेट स्कूलों कीस वृद्धि का मुद्दा उठााया। उन्होंने कहा कि अगर हम लोग इस सदन में विचार नहीं करेंगे तो रोज कुकुरमुत्तों की तरह पैदा होने वाले संस्थान खुलते जाएंगे। इस पर ध्यान दिया जाए। जिससे एकरुपता आए और फीस का एक ढांचा बन सके।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
पीडीपी सांसद नजीर अहमद लवाय ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर के किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो बर्फबारी उससे बहुत नुकसान हुआ। जो किसान लोग वहां काम करते हैं. उनका बहुत नुकसान हुआ है। पहले से जो समस्याएं थीं अब मौसम की वजह से और बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान फूड ग्रोवर का हुआ है। मेरी गुजारिश है कि कृषि मंत्री एक टीम घाटी भेजें। मैं खुद एक फूड ग्रोवर हूं, मेरा भी लोन है। पहले 10 लाख आता है अब 1 लाख नहीं आ रहा। गरीबों का लोन माफ किया जाए ताकि गरीब किसान कुछ कमा सकें।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
भारत दौरे पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद अपने संबोधन में कहा, राष्ट्रपति के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान, मैं भारत-श्रीलंका संबंध को नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहता हूं। दोनों देशों में लंबे समय से मित्रता है। हमें अपने लोगों के आर्थिक विकास और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
भारत दौरे पर आए श्रीलंका के नए निर्वाचित राष्ट्रपति गोताबया राजपक्षे का राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने स्वागत किया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
श्रीलंका के नए निर्वाचित राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। वो 30 नवंबर तक भारत के दौरे पर हैं।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
मुंबई: राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव बाला साहेब ठाकरे की नेम प्लेट महाराष्ट्र सचिवालय में उनके केबिन के बाहर लगाई गई। वो आज अपना कार्यभार संभालेंगे।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
राजस्थान से बीजेपी सांसद विजय गोयल ने सदन के सामने पार्किंग की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कई बार हिंसक झड़प हो चुकी है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि दिल्ली सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर ध्यान नहीं दे रही है। पार्किंग के लिए अभी से सोचना पड़ेग।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
साधवी प्रज्ञा लोकसभा में 12 बजे गोडसे वाले बयान पर सदन में स्टेट्मेंट देंगी
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र के बाद अब गोवा है। फिर हम अन्य राज्यों में जाएंगे। हम इस देश में एक गैर-भाजपा राजनीतिक मोर्चा बनाना चाहते हैं।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर कोर्ट ने समन जारी किया है। इस बारे में जब शिवसेना नेता संजय राउत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे मालूम नहीं है, हमलोग अभी गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं, महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हो गई है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने कहा है कि कॉरपोरेट टैक्स रेट में कटौती निवेश के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति ने हमें महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों में प्रयास करने और लाने का अवसर प्रदान किया है। निवेश को आगे बढ़ाने के लिए कॉरपोरेट टैक्स रेट में कटौती, श्रम सुधार और ऋण पूंजी और ऋण बाजार महत्वपूर्ण हैं। तो आगे समय अच्छा है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई 3 विधायक शिवसेना के साथ गठबंधन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एक नया राजनीतिक मोर्चा गोवा में आकार ले रहा है, ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ था। संजय राउत का दावा है कि गोवा में भी जल्दी ही एक चमत्कार दिखेगा।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने लोकसभा में किसानों को बेमौसम बारिश और किसानों को मुआवजे की मांग के कारण पश्चिमी यूपी में फसलों के नुकसान पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) ने व्हाट्सएप प्राइवेसी मुद्दे पर लोकसभा में आज स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
राज्यसभा सांसद नजीर अहमद लावे ने राज्यसभा में कश्मीर घाटी के किसानों की भारी समस्याओं के कारण शून्यकाल नोटिस दिया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
भारतीय जनता पार्टी के सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने राज्यसभा में निजी स्कूलों द्वारा शुल्क में मनमानी वृद्धि को लेकर शून्यकाल नोटिस दिया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने एससी और एसटी के खिलाफ अत्याचार को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
लोकसभा में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी, के सुरेश, गौरव गोगोई और अब्दुल खलेक ने "अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ चीन द्वारा अतिक्रमण" के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अपने पद का कार्यभार संभालने वाले हैं।इसको देखते हुए महाराष्ट्र सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
आज बाजार की शुरुआत धीमी हुई है।सेंसक्स आज 100 अंक नीचे गिरकर 41.0009.66 अंकों पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी फिलहाल 12,100 अंकों पर बना हुआ है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए त्रिची में सभी स्कूल आज बंद हो गए हैं। देशभर में दो दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। मैदानी इलाकों में बारिश तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में स्थित सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
हरिद्वार में पुलिस ने कल ऋषिकेश- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लगाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया, मेरा आईडी कार्ड जारी नहीं किया जा रहा था इसलिए मैंने कोच को आग लगा दी और ट्रेन के सीट कवर भी फाड़ दिया।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में जीत के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उत्तर 24 परगना जिले के पानपुर, नैहाटी, मद्राल और बैरकपुर में 4 बीजेपी कार्यालयों को कल पेंट कर दिया। उपचुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद टीएमसी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख शिवसेना प्रमुख और महा विकास अघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मुंबई में उनके होर्डिंग्स और बैनर-पोस्टर देखे गए।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर कोर्ट ने समन जारी किया है। फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप है। वकील सतीश उके का आरोप है कि फडणवीस ने अपने हलफनामे में दो आपराधिक मुकदमों की जानकारी को छिपाई।
इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से फडणवीस को राहत मिल गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नागपुर की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फडणवीस के खिलाफ समन जारी किया है। इस संबंध में नागपुर सदर थाने के इंस्पेक्टर महेश बंसोड़े ने बताया कि समन पूर्व मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया गया है।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने के बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता आज भी साध्वी के बयान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सामना में लिखा गया है कि भगवा ध्वज से दुश्मनी मोल लेने वाले संभल जाओ। अगर दुश्मनी करोगे तो खुद ही नुकसान में रहोगे। वहीं उद्धव सरकार के बारे में कहा गया है कि यह सरकार सत्य और न्याय की सारी कसौटियों पर खरी उतरकर स्थिर रहेगी।
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 29 Nov 2019, 7:35 AM IST