हालात

बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

मथुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, वृंदावन में यमुना नदी में एक स्टीमर पलट जाने 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कांगड़ा में श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 26 घायल 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को पंजाब से श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार दोपहर को राष्ट्रीय राजमार्ग-503 (धर्मशाला-मुबारकपुर-किरतपुर मार्ग) पर ढलियारा के पास राधा स्वामी सत्संग घर के निकट हुआ। वाहन में सवार 35 श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर से ज्वालामुखी मंदिर जा रहे थे, तभी पहाड़ी रास्ते पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह (वाहन) खाई में जा गिरा।

देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत देहरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों में से छह की हालत गंभीर है और उन्हें टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज देहरा के अस्पतालों में कराया जा रहा है। छह यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

बंगाल: निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से तृणमूल उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनव भट्टाचार्य का नामांकन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया है।

चुनाव अधिकारी ने अधिनियम की धारा 9ए के तहत भट्टाचार्य का नामांकन रद्द किया, जिसके अनुसार यदि उम्मीदवार का सरकार के साथ कोई मौजूदा व्यावसायिक हित या अनुबंध के माध्यमसे संबंध है तो वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता है।

अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय यह बात सामने आई कि भट्टाचार्य राज्य सरकार से संबंधित संविदात्मक कार्य में लगे हुए थे।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

महिला आरक्षण पर कांग्रेस अगले हफ्ते विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाएगी

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले हफ्ते संसद की तीन दिवसीय बैठक से पहले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाएगी, जिसमें महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन और परिसीमन के मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद कहा कि विपक्षी नेताओं की बैठक 15 अप्रैल को हो सकती है। उन्होंने यह मांग दोहराई कि सरकार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।

रमेश ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में दो मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पहला विषय संसद का विशेष सत्र और दूसरा विषय पश्चिम एशिया संकट था।”

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

पवन खेड़ा के आरोपों के बाद पूरी तरह घबरा गए हैं असम के मुख्यमंत्री : गोगोई

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा अपनी पत्नी के पास एक से अधिक पासपोर्ट होने और विदेश में संपत्ति होने के विपक्ष के आरोपों से ‘‘पूरी तरह से घबरा गए हैं’’।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पांच अप्रैल को नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में ये आरोप लगाए थे, जिन्हें मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा ने खारिज कर दिया था। रिंकी भुइयां शर्मा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

गोगोई ने कहा कि किसी के पीछे पुलिस लगाने से सच छिप नहीं सकता। उन्होंने शर्मा की पत्नी के शिकायत दर्ज कराने के बाद असम पुलिस द्वारा खेड़ा के दिल्ली स्थित घर की तलाशी लेने का ज़िक्र करते हुए यह बात कही।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, हादसे में 6 लोगों की मौत और कई लापता, रेस्क्यू जारी

मथुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, वृंदावन में यमुना नदी में एक स्टीमर पलट जाने 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कई लोगों की डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

संसद की बैठक मोदी सरकार अपने राजनीतिक फायदे की मंशा से बुला रही है: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मेरा शुरुआती वक्तव्य:

• आप सभी जानते हैं कि मोदी सरकार लंबी खामोशी के बाद महिला आरक्षण पर अचानक सक्रिय हो गई है।

• इसी कड़ी में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के मसले पर 16 से 18 अप्रैल के बीच संसद की बैठक होने जा रही है।

• सरकार की ओऱ से इस बारे में अभी तक हम लोगों के पास कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया है। प्रधानमंत्रीजी के लिखे लेख को पढ कर हमें कुछ बातें पता चली हैं।

• इस सत्र में सरकार महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक को पास कराना चाहती है ताकि इस बार के विधान सभा चुनावों में वे इसका श्रेय और फायदा ले सकें।

• अभी तक जो जानकारियां मिली हैं, उसके मुताबिक सरकार महिला आरक्षण को 2029 के चुनावों से लागू करना चाहती है। इसके अलावा वह लोकसभा और विधानसभाओं की मौजूदा सीटों को 50% बढ़ाना चाहती है।

• वह लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करना चाहती है। विधान सभाओं में भी इसी अनुपात में बढोत्तरी होगी। इस DELIMITATION प्रस्ताव के गंभीर परिणाम होंगे। इसलिए DELIMITATION पर बहुत गहरे विचार विमर्श की जरूरत है।

• संसद की बैठक मोदी सरकार अपने राजनीतिक फायदे की मंशा से बुला रही है। वह जल्दी से जल्दी संविधान संशोधन विधेयक पारित करना चाहती है।

• हमने और विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स ने संसदीय कार्य मंत्री को तीन बार लिख कर कहा था कि 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए मतदान के आखिरी दिन के बाद सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाएं और गंभीरता से चर्चा की जाये।

• पर हम सबके अनुरोध के बाद भी सरकार ने केवल narrative बदलने और चुनावी लाभ के लिए हमारी बातों को नहीं माना।

• यह चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है। पर हम चुनाव आयोग, जो कि गृह मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालय की तरह काम कर रहा है, उससे हम यह उम्मीद नहीं करते वोइन बातों पर गौर भी करेगा।

• संसद की यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों केचलते अधिकांश सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में व्यस्त है।

• लेकिन मोदी सरकार के लिए यह कोई नई बात नहीं है।लोकतंत्र को कमजोर करना और मनमाने फैसले लेना इसकी आदत बन गई है, जिसका हम लगातार विरोध करते रहे हैं।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है...लोग परेशान हैं...इन लोगों की केवल कुर्सी पर बने रहने की मंशा है: तेजस्वी यादव

RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, "यह तो एक औपचारिकता है और ना चाहते हुए भी वो यह कर रहे हैं...उनपर दबाव है। हमने चुनाव में पहले ही कहा था कि उनको (मुख्यमंत्री) नहीं रहने दिया जाएगा...सवाल यह है कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में परिवर्तन आखिर क्यों किया जा रहा है?...बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है...लोग परेशान हैं...इन लोगों की केवल कुर्सी पर बने रहने की मंशा है...यह केवल बिहार को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं..."

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

ईरान ने अमेरिका से बातचीत से किया इनकार , कहा- लेबनान में हमले रुकने तक समझौता नहीं

ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली सीजफायर डील में शामिल होने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने कहा है कि जब तक लेबनान में सीजफायर लागू नहीं हो जाता वह बातचीत नहीं करेगा।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

एक फर्जी ईमेल धमकी मिलने के बाद, बम निरोधक दस्ते और पुलिस टीम ने बिहार विधानसभा की तलाशी ली।

मुझे खुशी है कि पवन खेड़ा को राहत मिली है; यह एक झूठा मामला है: मनु सिंघवी  

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा "मुझे खुशी है कि पवन खेड़ा को राहत मिली है; यह एक झूठा मामला है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने हमारी बात सुनी और राहत दी। हमें पूरा भरोसा है कि हम कानून के सही पक्ष में हैं।"

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

बिहार विधानसभा और सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

बिहार विधानसभा और सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर हैं। बिहार पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

तेलंगाना: मेडिकल कॉलेज के सात MBBS छात्रों को रैगिंग के आरोप में निलंबित किया गया, हॉस्टल से भी निकाला गया।

बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद संसद से रवाना हुए।

मध्य प्रदेश: बड़नगर तहसील के झलारिया में एक बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को HC से बड़ी राहत, एक हफ्ते के लिए मिली अग्रिम जमानत

तेलंगाना हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी, रिनिकी भुइयां शर्मा की ओर से दर्ज FIR को लेकर एक हफ्ते की अग्रिम जमानत दे दी है।तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के अशोक गौड़ ने बताया कि हाई कोर्ट ने खेड़ा को संबंधित कोर्ट जाने के लिए 1 हफ्ते का वक्त दिया है।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

NEET छात्र की मौत का मामला: मृतक छात्र के परिजनों ने पटना में CBI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया 

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर से मिले थे जले हुए कैश

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। इससे पहले, उनके आवास पर कथित तौर पर कैश मिलने को लेकर हुए विवाद के बाद, उनका दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद तबादला कर दिया गया था।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

तमिलनाडु: टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय के रोड शो के दौरान हादसा, एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना के शिकार

उज्जैन: बड़नगर तहसील के झलारिया में एक बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

अमृतसर, पंजाब: बैसाखी समारोहों के अंतर्गत, 1,763 सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान स्थित गुरुधामों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं 

ईरान युद्ध नहीं चाहता- मोजतबा खामेनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता। हम अपने देश पर हमले का बदला लेंगे।

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया 

मणिपुर: घाटी के ज़िलों में जारी पाबंदियों के बीच, 3 घंटे की कर्फ्यू ढील के दौरान लोग ज़रूरी सामान खरीदने के लिए ख्वैरमबंद कीथेल बाज़ार की ओर उमड़ पड़े।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर और JD(U) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे।

भारतीय सेना ने कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए मंज़ूरी दे दी है: सूत्र

हुमायूं कबीर से AIMIM ने तोड़ा गठबंधन, अकेले बंगाल चुनाव लड़ेंगे ओवैसी, वायरल वीडियो के बाद फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा कि बंगाल में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

AIMIM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'हुमायूं कबीर के खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा को उजागर किया है। एआईएमआईएम ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं कर सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे। आज से एआईएमआईएम ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों के धर्मनिरपेक्ष शासन के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के संबंध में पार्टी की नीति यही है कि हाशिए पर पड़े समुदायों को एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज मिले। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।'

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 10 Apr 2026, 7:56 AM IST