
तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस अड्डों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सरकार की ओर से संचालित 717 TASMAC शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि इसका पालन अगले दो हफ्तों में होना चाहिए.
Published: 12 May 2026, 7:52 AM IST
सीमा शुल्क विभाग ने तस्करी की दो अलग-अलग घटनाओं में दुबई से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों से 3.15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक वित्तीय क्षेत्र का पेशेवर है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई सीमा शुल्क के हवाई अड्डा इकाई द्वारा शनिवार और रविवार के बीच की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वित्त क्षेत्र का वह पेशेवर अमेरिका-ईरान संघर्ष और दुबई क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर अपनी संपत्ति को सोने में बदलकर इसे तस्करी के जरिये भारत ला रहा था।
Published: 12 May 2026, 7:52 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप नेे ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि ईरान अब तक के सबसे कमजोर हालात में हैं और ईरान के प्रस्ताव को कचरा करार देते हुए उसे अस्वीकार्य कर दिया। उन्होंने कहा, “उन्होंने हमें जो घटिया चीज भेजी, उसे पढ़ने के बाद, हालांकि उसे मैंने पूरा नहीं पढ़ा। वे (ईरान) लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। सीजफायर भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर चल रहा है।”
Published: 12 May 2026, 7:52 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 May 2026, 7:52 AM IST