हालात

बड़ी खबर LIVE: सऊदी अरब में हूतियों का बड़ा हमला, हथियार डिपो और कमांड रूम निशाने पर

सऊदी अरब में हूतियों ने ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया है। हमले में दो लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सऊदी अरब में हूतियों का बड़ा हमला, हथियार डिपो और कमांड रूम निशाने पर

यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के शरूराह में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी के मुताबिक, हमले में हथियारों के डिपो और कमांड-एंड-कंट्रोल रूम को निशाना बनाया गया। उन्होंने इसे यमन के खिलाफ सऊदी अरब की कार्रवाई का जवाब बताते हुए आगे भी हमले की चेतावनी दी है। वहीं, सऊदी सिविल डिफेंस ने जीजान में यमन की ओर से दागे गए एक प्रोजेक्टाइल के गिरने से दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए