हालात

बड़ी खबर LIVE: ईरान-ओमान बातचीत के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

ईरान और खाड़ी देशों के बीच सोमवार को ओमान में प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। कुछ क्षेत्रीय देशों के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

ईरान और खाड़ी देशों के बीच सोमवार को ओमान में प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, कुछ क्षेत्रीय देशों के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया। बैठक को स्थगित करने का निर्णय ईरान और ओमान ने आपसी सहमति से लिया है। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने यह नहीं बताया कि किन देशों ने बैठक टालने का अनुरोध किया था। उधर, होर्मुज में जहाज पर जहाज पर हमले की भी खबर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए