
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में छात्रों व युवाओं से संवाद करेंगें। राहुल गांधी शाम को छह से आठ बजे दो घंटे छात्रों की गूंज संवाद कार्यक्रम में युवाओं के बीच नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपरलीक को लेकर युवाओं को हुई परेशानियों के बारे में बात करेंगे।
राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर बाद विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक पहुंचेंगे, जहां वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह छह बजे युवा संवाद स्थल रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे। युवाओं के साथ संवाद करने के बाद राहुल गांधी रात करीब नौ बजे कार्यक्रम स्थल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब भीषण जंग में बदलता दिख रहा है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बेहद करीब स्थित ईरान के रणनीतिक द्वीप केश्म के आसपास के इलाकों पर भीषण मिसाइल हमले किए हैं। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की फार्स और तस्नीम न्यूज एजेंसियों ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने केश्म के पास कई मिसाइलें और प्रोजेक्टाइल दागे हैं। दोनों देशों के बीच तेजी से बिगड़ते हालात ने खाड़ी क्षेत्र में बड़े संकट की आशंका बढ़ा दी है।
अमेरिकी मिसाइलों ने इस बार सिर्फ सैन्य ठिकाने नहीं, बल्कि ईरान की लाइफलाइन कहे जाने वाले पुलों, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए