हालात

बड़ी खबर LIVE: सोनम वांगचुक को राहत नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने निजी अस्पताल में शिफ्ट करने से किया मना

सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सोनम वांगचुक की पत्नी की तरफ से कपिल सिब्बल दलील रख रहे हैं। वांगचुक को किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की जा रही हैय़ कपिल सिब्बल ने कहा कि RML के डॉक्टर 17 जुलाई को आए और जांच की।

फोटो: PTI
फोटो: PTI Ravi Choudhary (फोटो: PTI)

प्रस्तावित कानूनों पर विपक्ष की नजर, परिसीमन और FCRA जैसे कठोर बिलों पर सर्वदलीय बैठक के लिए TMC अड़ी

TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 'परिसीमन और FCRA जैसे कठोर प्रस्तावित बिलों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने' का अनुरोध किया है।

अवधेश प्रसाद ने कहा, "... अयोध्या के राम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी हुई है

उत्तर प्रदेश: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "... अयोध्या के राम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी हुई है। इसके लिए SIT गठित की गई है। यह देश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ सवाल है... हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं..."

सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार

सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सोनम वांगचुक की पत्नी की तरफ से कपिल सिब्बल दलील रख रहे हैं। वांगचुक को किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की जा रही है। कपिल सिब्बल ने कहा कि RML के डॉक्टर 17 जुलाई को आए और जांच की।

MP: आर्थिक बोझ के डर से आदिवासी महिला ने नवजात पोती की हत्या की, गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, पुंछ में बाढ़-भूस्खलन से 11 की मौत, कई लापता

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। इस आपदा में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित सुरनकोट तहसील में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। नूनाबंदी गांव में मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हुए, जबकि लोअर मुर्रा में भूस्खलन के बाद एक ही परिवार के छह लोग लापता बताए जा रहे हैं।

कर्नाटक: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का पार्थिव शरीर बेंगलुरु स्थित उनके आवास से ले जाया गया

सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट, जयराम रमेश बोले- मोदी सरकार ने 'बागी' TMC सांसदों को बुलाया

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “सभी विपक्षी दलों ने कुछ मिनटों के लिए सर्वदलीय बैठक से वॉकआउट किया। यह विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के उस फैसले के खिलाफ था, जिसमें अंतिम निर्णय अभी लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के पास लंबित होने के बावजूद 20 तथाकथित 'बागी' तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसदों के मंच NCPI को बैठक में आमंत्रित किया गया।”

सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट, TMC के बागी सांसदों को बैठक में बुलाने का विरोध

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों को लेकर स्पीकर के फैसले के विरोध में विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक से वॉकआउट करने का फैसला किया है।"

उत्तराखंड: अल्मोड़ा शहर के कुछ हिस्सों में बारिश, मौसम सुहावना हुआ, येलो अलर्ट जारी

MP के छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना विरोधी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया, प्रदर्शन स्थल कराया खाली

मध्य प्रदेश पुलिस ने केन-बेतवा लिंक परियोजना और अन्य सिंचाई योजनाओं के विरोध में चल रहे 'सत्याग्रह' को खत्म कराते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया है।

छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आदित्य पाटले ने कहा, "पुलिस और प्रशासन के साथ डॉक्टरों की एक टीम यहां पहुंची थी, ताकि प्रदर्शनकारियों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके। यहां मौजूद महिलाओं को भी शांतिपूर्वक बसों में बैठाकर उनके घर पहुंचा दिया गया। यह पुल अभी निर्माणाधीन है और लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में यह स्थान सुरक्षित नहीं माना गया, इसलिए सभी लोगों को वहां से हटा दिया गया।"

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, लोगों ने अंतिम श्रद्धांजलि दी

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, ट्रंप के साथ फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में शामिल होंगे

दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर किए नए एयरस्ट्राइक

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव और गहरा गया है। जॉर्डन में 17 जुलाई को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत और एक के लापता होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।

अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा पैदा करने वाली ईरानी क्षमताओं को कमजोर करना और जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले का जवाब देना है। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक 16 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि 430 से अधिक घायल हुए हैं।