हालात

बड़ी खबर LIVE: कमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम 200 रुपये घटे, CWG में नीरज चोपड़ा को रजत, यशवीर ने जीता कांस्य

वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में आज 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं भारत के ही यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सबको हैरान कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

अब तक की बड़ी खबरें

कमर्शियल LPG सिलिंडर 200 रुपये सस्ता

वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में आज 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई। आज कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,872।50 रुपये होगी।

भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं भारत के ही यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सबको हैरान कर दिया। इस तरह मेंस जैवलिन थ्रो भारत के लिए दोहरी सफलता लेकर आया। गोल्ड मेडल के दावेदार के रूप में उतरे पूर्व ओलंपिक और कॉमनवेल्थ चैंपियन नीरज चोपड़ा इस बार पहला स्थान हासिल नहीं कर सके। श्रीलंका के युवा थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरागा ने नीरज को मात देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए