हालात

बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने फिर दी धमकी, वार्ता उम्मीद के अनुरूप आगे नहीं बढ़ी तो ईरान पर फिर से होगी बमबारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वार्ता उम्मीद के अनुरूप आगे नहीं बढ़ती है तो वह ईरान पर बमबारी फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

फोटो: getty images
फोटो: getty images tasos katopodis

यूपी में बांदा रहा सबसे गर्म, ज्यादातर इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी

उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झुलसाने वाली धूप और लू का प्रकोप रहा। इस दौरान बांदा 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान हरदोई, वाराणसी, लखनऊ, बाराबंकी, बलिया, चुर्क, बहराईच, प्रयागराज, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसत गंज, ग़ाजीपुर, झाँसी, हमीरपुर, बरेली, शाहजहाँपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 43.2 और झांसी व हरदोई में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST

उत्तराखंड: कल, 22 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 243 रन का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर दो विकेट पर 242 रन बनाए।

सनराइजर्स के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्हें दूसरे छोर से ट्रेविस हेड (37), हेनरिख क्लासेन (नाबाद 37) और इशान किशन (25) का अच्छा साथ मिला।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST

ट्रंप ने फिर दी धमकी, वार्ता उम्मीद के अनुरूप आगे नहीं बढ़ी तो ईरान पर फिर से होगी बमबारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वार्ता उम्मीद के अनुरूप आगे नहीं बढ़ती है तो वह ईरान पर बमबारी फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

सीएनबीसी के ‘‘स्क्वॉक बॉक्स’’ कार्यक्रम में ट्रंप से सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या इस्लामाबाद में होने वाली आगामी वार्ता में कोई प्रगति न होने पर वह हमले फिर से शुरू करेंगे।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि बमबारी करनी पड़ेगी क्योंकि यही बेहतर रुख है। लेकिन, आप जानते हैं, हम तैयार हैं। मतलब, सेना पूरी तरह से तैयार है।’’

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST

केरल के त्रिशूर में पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, कई घायल

केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण यूनिट में भीषण विस्फोट गया। इस विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब शहर में आयोजित होने वाले वार्षिक हिंदू मंदिर उत्सव त्रिशूर पूरम की तैयारियां चल रही थीं।

घटनास्थल पर पहुंचे राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे, क्योंकि आयोजकों द्वारा कर्मचारियों के लिए दोपहर का भोजन लाया गया था। अधिकारी ने कहा, “हमें सूचना मिली है कि सात लोग वहां से भागने में सफल रहे।”

बताया जा रहा है कि यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे।

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST

केदारनाथ, उत्तराखंड: भगवान केदारनाथ की पालकी (डोली) मिलिट्री बैंड के साथ मंदिर पहुंची

कोई नहीं चाहता कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनाए, तृणमूल कांग्रेस फिर लौटेगी: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार राज्य की सत्ता में आएगी और कोई नहीं चाहता कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाए।

पूर्ब मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने विपक्षी दलों का आह्वान किया कि केंद्र से भाजपा नीत राजग सरकार को हटाने के लिए सब साथ में आएं।

उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं जीतेगी। तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी। हम 2026 में ही दिल्ली से भी भाजपा को हटा देंगे।’’

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पिछले एक महीने से पश्चिम बंगाल का गहन दौरा कर रही हैं और इस अवधि में ‘‘मैं समझ गई कि जनता क्या चाहती है, यह साफ है कि कोई भी भाजपा को नहीं चाहता।’’

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST

खड़गे ने कहा- ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करेगी। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं; इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।"

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST

NDA से सावधान रहें, अगर सत्ता में आई तो वह स्टालिन के अच्छे कामों को खत्म कर देगी: अरविंद केजरीवाल 

'सीजफायर टूटा तो होगा पलटवार' ईरान बोला- हर उल्लंघन का देंगे कड़ा जवाब

ईरान ने एक बार फिर कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि किसी भी तरह के समझौते या युद्धविराम के उल्लंघन पर वह तुरंत और निर्णायक जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ख़ातम अल-अनबिया मुख्यालय के कमांडर ने स्पष्ट किया कि ईरानी सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं और दुश्मन की किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देंगे। बयान में यह भी कहा गया कि ईरान की सैन्य क्षमता और तैयारी पूरी तरह मजबूत है और देश अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा।

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST

ओडिशा में प्री-SIR प्रक्रिया के दौरान 9.8 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए": BJD सांसद सस्मित पात्रा ने जांच और पारदर्शिता की मांग की

तमिलनाडु चुनावों से पहले MK स्टालिन ने चेन्नई के कन्नागी नगर में पैदल प्रचार अभियान चलाया

ईरान ने क्षेत्रीय जलक्षेत्र में "अमेरिकी हमले" के बाद 'तौस्का' जहाज और उसके चालक दल की "तत्काल रिहाई" की मांग की

जर्मनी के एक गुरुद्वारे में प्रबंधन और वित्तीय विवादों को लेकर हिंसक झड़प हुई

मणिपुर: थ्रोंगलाओबी बम हमले को लेकर इंफाल में विरोध प्रदर्शन जारी

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि BJP ने हवाई अड्डे पर "चुनिंदा" अधिकारियों को तैनात किया है, ताकि उड़ानों के संचालन में देरी हो

ईरान का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण उसका 'सुपरवेपन' है: अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड हेफलिन 

सीएम एमके स्टालिन ने परिसीमन के मुद्दे पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला

विधानसभा चुनावों से पहले, सीएम एमके स्टालिन ने परिसीमन के मुद्दे पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला और इसे 'तमिलनाडु-विरोधी' करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने जो आग जलाई थी, उसने बिल को राख में बदल दिया है।

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST

बातचीत पर धमकी का साया, जंग के मैदान में 'नए पत्ते' खोलने को तैयार ईरान, गालिबाफ की दो टूक

ईरान के वरिष्ठ नेता मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि उनका देश किसी भी तरह की धमकी या दबाव में अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात जंग तक पहुंचे, तो ईरान “बैटलफील्ड पर नए पत्ते” खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान के पोर्ट्स की घेराबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक वह डील नहीं मानता। ट्रंप ने संकेत दिया कि अगर बातचीत फेल हुई, तो फिर से युद्ध/हमले शुरू हो सकते हैं।

मिडिल ईस्ट जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे राउंड की बातचीत होनी है। ट्रंप ने अमेरिकी डेलिगेशन भेजने की बात कही है, लेकिन ईरान को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Apr 2026, 7:59 AM IST