बड़ी खबर LIVE: पश्चिम बंगाल के फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान, 285 बूथों पर भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात
पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर आज दोबारा मतदान है। सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: IANS
दिल्ली: ट्रांसपोर्ट यूनियन ने 21 मई से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया; मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से तस्वीरें।
गाजियाबाद: पैसिफिक मॉल स्थित एक सिनेमा हॉल में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
लद्दाख में ज़ोजिला दर्रे के पास मिनामार्ग ताज़ी बर्फ़ की चादर से ढक गया है।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पश्चिम बंगाल के फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान, 285 बूथों पर भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात
पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर आज दोबारा मतदान है। सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 24 मई को रिजल्ट आएगा। फलता 24 परगना जिले में आता है। फलता को टीएमसी का गढ़ माना जाता है।