हालात

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव

दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं जम्मू के सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप

दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। नाबालिग से गैंगरेप के तीन में से एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर यह वारदात की।

जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव

जम्मू के सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया। इससे ट्रेन के इंजन के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए