बड़ी खबर LIVE: पेट्रोल 100 के पार, डीजल का रेट भी 2.71 रुपये बढ़ा, 11 दिन में चौथी बार बढ़े तेल के दाम
देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पिछले 11 दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
पेट्रोल 100 पार, डीजल की कीमत भी ₹2.71 बढ़ी, 11 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी
देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पिछले 11 दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये की बढ़ोतरी होने से दिल्ली में इसकी कीमत प्रति लीटर 102.12 रुपये हो गया है। देश में पहली बार पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपये का आंकड़ा पार किया है। जबकि डीजल की कीमत 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं, इस तरह से अब डीजल 95.20 रुपये में मिलेगा। दिल्ली के अलावा अन्य मेट्रो सिटीज में पहले से ही पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार कर गई थी।