
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है लेकिन पश्चिम एशिया संकट के बीच इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की व्यवस्थाओं में खामियां जरूर हैं।
केंद्र के साथ ही मध्यप्रदेश में भी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ की ‘गैस की कमी नहीं’ वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और विपक्षी दल पर जनता को गुमराह करने व राजनीतिक लाभ लेने के लिए जनता में ‘डर’ उत्पन्न करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस के लिए लोगों की लगी लंबी कतारों का जिक्र करते हुए जहां सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं भाजपा ने लगातार दावा किया कि देश में न तो पेट्रोल और ना ही एलपीजी गैस की कोई कमी है।
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
पुणे के एक किसान ने अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और उनके पति फिल्म निर्माता गोल्डी बहल के खिलाफ जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए अदालत में याचिका दायर की है। किसान ने सोनाली और गोल्डी पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है।
हालांकि, सोनाली ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह पैसे ऐंठने की कोशिश है, क्योंकि जमीन खरीद के किसी भी दस्तावेज में उनका नाम नहीं है।
शिकायतकर्ताओं - चंद्रकांत बालू शिंदे (50) और उनकी मां कमलबाई (75) - का दावा है कि दंपति ने अपने सामाजिक प्रभाव का इस्तेमाल किया और स्थानीय पुलिस की मदद से जिले के मावल तालुका के उक्सान गांव में उनकी 30 ‘गुंठा’ (32,000 वर्ग फुट से अधिक) जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी मजबूत होती तो भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में नहीं आती।
उन्होंने कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ मालदा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि बंगाल भविष्य में दिल्ली में भाजपा को चुनौती देने का मार्ग प्रशस्त करेगा। ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी राज्य को नीचा दिखाने की कोशिश में सफल नहीं होगी।
उन्होंने कहा, “अगर वे (कांग्रेस) मजबूत होतीं, तो बीजेपी पिछले आम चुनाव में सत्ता में नहीं आती।”
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के कई सदस्यों ने जन विश्वास विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वह इसे पारित कराने में हड़बड़ी कर रही है। वहीं सत्ता पक्ष ने इसे लोगों को जटिल न्यायिक प्रक्रियाओं से राहत दिलाने एवं विकास, नवाचार एवं व्यापार को बढ़ावा देने वाला विधेयक बताया।
उच्च सदन में जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा की शुरूआत करते हुए कांग्रेस सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि यह 340 पन्नों का विधेयक है जिसमें 79 कानूनों में सुधार का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कहा कि विधेयक का नाम भले ही जन विश्वास हो लेकिन यह वास्तव में जनता के साथ विश्वासघात है।
उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनाने की एक प्रक्रिया है लेकिन सरकार उसका पालन नहीं कर रही है और काफी जल्दबाजी में है। उन्होंने कहा कि पूरक कार्यसूची के जरिए इस विधेयक को राज्यसभा में लाया गया और सदस्यों को इसका अध्ययन करने तथा संशोधन पेश करने के लिए काफी कम समय मिला।
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
केरल के कोल्लम में एक जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "एलजीपी और फ्यूल की कीमतें बढ़ रही हैं... इन सबके बीच, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली हमारी केंद्र सरकार की पॉलिसी क्या है? वह अपने लोगों के लिए नहीं लड़ रहे हैं। वह इंडिया के लिए नहीं लड़ रहे हैं। वह इंडिया के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं। वह बस अमेरिका के सामने झुक रहे हैं, इज़रायल के सामने झुक रहे हैं।"
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक जनसभा में बोलते हुए कहा, "आप जानते हैं कि अब एडमिनिस्ट्रेशन और लॉ एंड ऑर्डर मेरे हाथ में नहीं हैं। इलेक्शन कमीशन ने उन्हें अपने हाथ में ले लिया है, और वे पूरी तरह से होम मिनिस्टर अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, डीजीपी, एसपी, डीएम, सीपी, बीडीओ, एडीएम, एसडीओ - सबको बदल दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने मेरे हाथ से सारी पावर ले ली है और यहां सुपर प्रेसिडेंट रूल चला रहा है, जिसमें एक तरफ होम मिनिस्टर हैं और दूसरी तरफ गवर्नर को बुलाया गया है।"
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सागरदिघी में एक जनसभा में कहा, "कल मालदा में जो घटना हुई, उसके बारे में मुझे नहीं पता कि यह किसने किया, लेकिन किसी ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया। ये लोग मुझे कोई जानकारी नहीं देते... आधी रात को उन्होंने जज के घर को घेर लिया... मुर्शिदाबाद, मालदा और नॉर्थ दिनाजपुर में बीजेपी गेम प्लान खेल रही है। भवानीपुर में भी कई लोगों के नाम काट दिए गए हैं।"
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
एक जनसभा में बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हमें यह लड़ाई शांति से लड़नी चाहिए। हैदराबाद से कोई आया था, जिसे बीजेपी ने आपको भड़काने के लिए पैसे दिए, आपको हथियार की तरह इस्तेमाल करके, उन्होंने सड़कें ब्लॉक कर दीं और जजों को घेर लिया। और नतीजा क्या हुआ?... क्या आप चाहते हैं कि यहां प्रेसिडेंट रूल लगे? अगर आप टीएमसी सरकार चाहते हैं, तो आपको ज़िम्मेदारी से काम करना होगा। उनकी चालों में मत फंसो... किसी की मत सुनो। बीजेपी के अंदर भी कम्युनल लोग हैं, जैसे आपके बीच भी कुछ कम्युनल लोग हैं जिन्हें बीजेपी के पैसे से हैदराबाद से भेजा गया है, जो यहां आपके वोट बांटने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल, मुर्शिदाबाद और अपने अधिकारों की रक्षा करो।"
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
असम चुनाव 2026: जोरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "उन्हें (हिमंत बिस्वा सरमा) भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का तमगा मिला हुआ है। उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया है कि दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें कानून से नहीं बचा सकती। वे इतने गहरे कर्ज में डूबे हुए हैं कि रात को सो भी नहीं पाते। और अब उन्होंने अपने परिवार को भी इसमें शामिल कर लिया है।"
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
पश्चिम एशिया संघर्ष पर सर्वदलीय बैठक में PM की अनुपस्थिति पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चर्चा थी जो होनी ही थी, लेकिन उन्होंने वहां मौजूद न रहना ही चुना। उन्हें साफ तौर पर लगता है कि यह उतनी महत्वपूर्ण नहीं है।"
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
CAPF बिल पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में किसी भी पैरामिलिट्री फ़ोर्स का नेतृत्व ऐसे किसी अधिकारी ने नहीं किया है, जो उसी फ़ोर्स में नीचे से ऊपर तक तरक्की करके उस पद पर पहुँचा हो। एक भी ऐसी पैरामिलिट्री फ़ोर्स नहीं है, जिसका नेतृत्व उसी फ़ोर्स के भीतर से उभरा हो।
पैरामिलिट्री फ़ोर्स पर शीर्ष नेतृत्व थोपा जाता है। यह पूरी तरह से गलत है... हमने इसका विरोध किया है, और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसका विरोध किया है। लेकिन सरकार एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की बात को नज़रअंदाज़ कर रही है। CAPF के लिए यह सबसे बड़ा मुद्दा है। मुझे समझ नहीं आता कि आप किसी संगठन का मनोबल कैसे बनाए रख सकते हैं, जो अपने ही किसी व्यक्ति को नेतृत्व के पद पर नहीं बिठा सकता। सरकार ने जो किया है, वह अन्यायपूर्ण है। मुझे समझ नहीं आता कि सरकार ऐसा क्यों कर रही है। इसके पीछे कुछ और वजहें हो सकती हैं; हो सकता है कि आजकल चुनावों का माहौल हो। वे यह बिल उस दिन लाए, जिस दिन मैं असम के दौरे पर था।
मैंने सरकार को मैसेज करके कहा था कि इस बिल को पेश करने में एक-दो दिन की देरी कर दें, लेकिन सरकार ने मना कर दिया। वे नहीं चाहते कि मैं संसद में इस बिल पर बोलूँ। कांग्रेस सभी पैरामिलिट्री फ़ोर्स के साथ खड़ी है, और जब हम सत्ता में आएँगे, तो हम उन्हें न्याय दिलाएँगे।"
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने का एकमात्र तरीका एक्साइज़ और कस्टम ड्यूटी में कटौती करना ही है। मुख्य बात यह है कि अगर हमें पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल और गैस की आपूर्ति नहीं मिलती, तो यह 'बैंड-एड' जैसा उपाय आखिर कब तक काम करेगा... सवाल यह है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?"
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कार्बी आंगलोंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा आज अगर भारत रूस, ईरान या इराक जैसे देशों से तेल खरीदना चाहता है, तो उसे अनुमति की ज़रूरत होती है डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका से अनुमति की। हम बिना पूछे तेल नहीं खरीद सकते। नरेंद्र मोदी ने भारत का डेटा डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया है, जो इसका इस्तेमाल या इसे स्टोर अपनी मर्ज़ी से कर सकते हैं।
उन्होंने यह वादा भी किया है कि भारत हर साल अमेरिकी कंपनियों से 9 लाख करोड़ रुपये का सामान खरीदेगा, जिससे हमारे छोटे व्यवसायों और MSMEs को नुकसान होगा। भारत ने अमेरिका को बहुत कुछ दिया है, लेकिन बदले में उसे कुछ नहीं मिला; हमारे टैक्स बढ़ गए हैं, हमारा डेटा साझा किया गया है, और तेल खरीदने के हमारे विकल्प सीमित हो गए हैं। सवाल यह है कि यह सौदा क्यों किया गया? यह इसलिए किया गया, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं।
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑर्ब्जवर बंधक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है और इसे 'पहले से सोची-समझी, सोची-विचारी और मकसद से की गई' कोशिश करार दिया।
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कल PM मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS बैठक पर कहा, "हॉरमुज़ जलडमरूमध्य को खोलने के लिए सरकार क्या कूटनीतिक प्रयास कर रही है? आप एक्साइज़ ड्यूटी कम करके या कस्टम ड्यूटी हटाकर किसी आपात स्थिति को तो संभाल सकते हैं। लेकिन, यह 'बैंड-एड' वाला तरीका आखिर कब तक काम करेगा?"
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) आज लाल निशान पर खुले। गुरुवार को सेंसेक्स 1,430.43 अंक या 1.96% गिरकर 71,703.89 पर आ गया, जबकि निफ्टी 443.75 अंक या 1.96% गिरकर 22,235.65 पर आ गया।
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने आज राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह जंग अभी खत्म नहीं होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जंग अभी खत्म नहीं हुआ है, जब तक लक्ष्य हासिल नहीं कर लिया जाता तब तक जंग जारी रहेगी। और हम अगले 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर हमले तेज करेंगे।
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Apr 2026, 7:53 AM IST