हालात

बड़ी खबर LIVE: फिर झूठे साबित हुए ट्रंप! डोनाल्ड ने कतर में अमेरिका-ईरान के बीच बैठक होने का किया दावा, तेहरान ने नकारा

ट्रम्प ने दावा किया है कि कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत होगी। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई राजनीतिक वार्ता तय नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आज कतर में अमेरिका-ईरान की बातचीत,  तेहरान ने ट्रंप के दावे को नकारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत होगी। ट्रम्प का कहना है कि ईरान ने खुद इस बैठक का अनुरोध किया था। दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई राजनीतिक वार्ता तय नहीं है। मंत्रालय ने साफ किया कि ईरान केवल एक एक्सपर्ट प्रतिनिधिमंडल दोहा भेजेगा, जो MoU को आगे बढ़ाने और कतर में फंसी ईरानी संपत्तियों को जारी करने जैसे तकनीकी मुद्दों पर काम करेगा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined