हालात

बड़ी खबर LIVE: नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 2 दमकलकर्मी की मौत, इथियोपिया भूस्खलन से 14 लोगों की गई जान

नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित चिप बनाने वाली एक कंपनी में भयंकर आग लग गई। हादसे में 2 दमकलकर्मी की मौत हो गई है, वहीं पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए एक भीषण भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

आज की बड़ी खबरें

नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 2 दमकलकर्मी की मौत

नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित चिप बनाने वाली एक कंपनी में भयंकर आग लग गई। हादसे में 2 दमकलकर्मी की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह आग कल देर रात लगी थी।

इथियोपिया में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन, 14 लोगों की मौत और कई लापता

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अमहारा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए एक भीषण भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद मलबे में दबे कई लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए